औरंगाबाद जिला विधिज्ञ संघ के अलग-अलग पदों का चुनाव खत्म:89% लोगों ने दिया वोट, कल पूरी होगी मतगणना

औरंगाबाद जिला विधिज्ञ संघ के अलग-अलग पदों का चुनाव खत्म:89% लोगों ने दिया वोट, कल पूरी होगी मतगणना

औरंगाबाद में जिला विधिज्ञ संघ की 27 सदस्यीय कार्यसमिति के लिए चुनाव आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनावी प्रक्रिया में वकीलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर कोर्ट परिसर में तीन मतदान केंद्र बनाए गए थे। पूरे चुनाव के दौरान वकीलों में काफी उत्साह देखा गया और कुल 89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चली। चुनाव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह और सहायक सदस्य कामता प्रसाद सिंह, सरोज रंजन सिन्हा, राधेश्याम सिंह और अभय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 847 थी, जिनमें से 756 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के लिए बनाए गए तीन बूथों पर मतदान कराया इस प्रकार कुल 89 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसे काफी उत्साहजनक माना जा रहा है।चुनाव के लिए बनाए गए तीन बूथों पर मतदान कराया गया। बूथ संख्या – 01 पर 268 मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि बूथ संख्या- 02 पर 272 और बूथ संख्या- 03 पर 216 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए वकीलों ने अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डाले। मतदान को लेकर वकीलों में उत्साह सुबह से ही वकीलों की लंबी कतार मतदान केंद्रों पर देखी गई। युवा वकीलों के साथ-साथ महिला अधिवक्ताओं में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह रहा। सभी मतदाता अनुशासन के साथ लाइन में लगकर अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करते नजर आए। मतदान के दौरान कोर्ट का कार्य भी सामान्य रूप से चलता रहा और कई वकील अपने न्यायिक कार्यों के साथ मतदान में भी भाग लेते दिखाई दिए।चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के कारण मतदान प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और सुचारू ढंग से सम्पन्न हुई। अधिवक्ताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कल होगी मतगणना मतदान सम्पन्न होने के बाद सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया है। अधिकांश प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। चुनाव समिति के सदस्यों ने बताया कि मतगणना शुक्रवार दोपहर से शुरू की जाएगी, जिसके बाद सभी पदों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। परिणाम को लेकर प्रत्याशियों के साथ-साथ अधिवक्ताओं में भी काफी उत्सुकता देखी जा रही है। औरंगाबाद में जिला विधिज्ञ संघ की 27 सदस्यीय कार्यसमिति के लिए चुनाव आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनावी प्रक्रिया में वकीलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शांतिपूर्ण मतदान को लेकर कोर्ट परिसर में तीन मतदान केंद्र बनाए गए थे। पूरे चुनाव के दौरान वकीलों में काफी उत्साह देखा गया और कुल 89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चली। चुनाव समिति के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद सिंह और सहायक सदस्य कामता प्रसाद सिंह, सरोज रंजन सिन्हा, राधेश्याम सिंह और अभय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चुनाव में कुल मतदाताओं की संख्या 847 थी, जिनमें से 756 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव के लिए बनाए गए तीन बूथों पर मतदान कराया इस प्रकार कुल 89 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसे काफी उत्साहजनक माना जा रहा है।चुनाव के लिए बनाए गए तीन बूथों पर मतदान कराया गया। बूथ संख्या – 01 पर 268 मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि बूथ संख्या- 02 पर 272 और बूथ संख्या- 03 पर 216 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए वकीलों ने अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट डाले। मतदान को लेकर वकीलों में उत्साह सुबह से ही वकीलों की लंबी कतार मतदान केंद्रों पर देखी गई। युवा वकीलों के साथ-साथ महिला अधिवक्ताओं में भी मतदान को लेकर काफी उत्साह रहा। सभी मतदाता अनुशासन के साथ लाइन में लगकर अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करते नजर आए। मतदान के दौरान कोर्ट का कार्य भी सामान्य रूप से चलता रहा और कई वकील अपने न्यायिक कार्यों के साथ मतदान में भी भाग लेते दिखाई दिए।चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के कारण मतदान प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और सुचारू ढंग से सम्पन्न हुई। अधिवक्ताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। कल होगी मतगणना मतदान सम्पन्न होने के बाद सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया है। अधिकांश प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। चुनाव समिति के सदस्यों ने बताया कि मतगणना शुक्रवार दोपहर से शुरू की जाएगी, जिसके बाद सभी पदों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। परिणाम को लेकर प्रत्याशियों के साथ-साथ अधिवक्ताओं में भी काफी उत्सुकता देखी जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *