बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:CM के मंच पर रो पड़ी मंत्री, रेड पड़ी तो खिड़की से फेंके नोटों के बंडल,बदमाश को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली

बिहार दिनभर, 15 बड़ी खबरें:CM के मंच पर रो पड़ी मंत्री, रेड पड़ी तो खिड़की से फेंके नोटों के बंडल,बदमाश को दौड़ा-दौड़ाकर मारी गोली

आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पंकज कुमार के 3 ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई (SVU) की रेड की। इस दौरान टीम जैसे ही पंकज कुमार के घर में दाखिल हुई वो खिड़की से नोटों के बंडल फेंकने लगे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- स्वास्थ्य अधिकारी ने खिड़की से फेंका नोटों का बंडल पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पंकज कुमार के 3 ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई (SVU) की रेड चल रही है। टीम जैसे ही पंकज कुमार के घर में दाखिल हुई वो खिड़की से नोटों के बंडल फेंकने लगे। टीम ने कचरे के ढेर से 5 लाख रुपए जब्त किए हैं। अब तक की कार्रवाई में 15 लाख कैश जब्त किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रेड जारी है ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। पूरी खबर पढ़ें 02- सिलेंडर की किल्लत जारी, रोहिणी का पीएम पर तंज ईरान-इजराइल जंग के असर से बिहार में 3 दिन से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद कर दी गई है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने की वजह से होटल, रेस्टॉरेंट पर काफी असर पड़ रहा है। घरेलू गैस को लेकर भी बिहार के कई जिलों में तीसरे दिन भी लोगों की लंबी कतार दिख रही है। पूरी खबर पढ़ें 03- खाली गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे उपभोक्ता मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में दामोदर गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं ने वेंडरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। खाली सिलेंडर लेकर समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि बुकिंग के बावजूद गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। वेंडर अवैध वसूली कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 04- RJD कैंडिडेट को वोट कर सकते हैं ओवैसी के विधायक RJD नेता तेजस्वी यादव ने AIMIM के साथ ‘डील’ को लगभग लॉक कर लिया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के 5 विधायकों का समर्थन महागठबंधन के उम्मीदवार के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। पटना में बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चली तेजस्वी यादव और AIMIM बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के बीच बैठक में सब गिले-शिकवे दूर हो गए। पूरी खबर पढ़ें 05- सीएम की समृद्धि यात्रा, मंच पर रो पड़ी मंत्री लेसी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे फेज में आज पूर्णिया पहुंचे। CM ने यहां सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले मंत्री लेसी सिंह मंच से लोगों को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान वे रो पड़ीं। उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार पर परेशानियां आईं तो मुख्यमंत्री ढाल बनकर खड़े रहे। पूरी खबर पढ़ें 06- एनकाउंटर में अपराधी घायल, पैर में लगी गोली पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने एक अपराधी को दौड़ाकर पैर में गोली मारी है। साथ ही उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1200 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गोलियों का ये जखीरा कानपुर से मंगवाई गईं थी। पूरी खबर पढ़ें
07- दिव्यांग छात्रा की मदद के लिए कई हस्तियों ने बढ़ाए हाथ गोपालगंज की 15 साल की पैर से दिव्यांग छात्रा सोनी कुमारी की हिम्मत ने सभी का दिल जीत लिया है। वह रोजाना करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाती है। लड़खड़ाते कदमों के बावजूद पढ़ाई के प्रति उसका जज्बा कम नहीं हुआ। सोनी का स्कूल जाते हुए वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कई लोगों का ध्यान उसकी तरफ गया। पूरी खबर पढ़ें 08- गैंगरेप के बाद युवती को कुएं में फेंका, मौते पर मौत सारण में 10वीं क्लास की एक लड़की का गैंगरेप का बाद मर्डर का मामला सामने आया है। लड़की की मां का आरोप है कि पांच लड़कों ने मेरी बेटी के साथ पहले गंदा काम किया उसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया। डूबने से मेरी बेटी की मौत हो गई। घटना जिले के डेरनी थाना इलाके के एक गांव की बुधवार की है। पूरी खबर पढ़ें 09- पटना पहुंचे नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन, 14 को शपथ बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार को पटना पहुंचे। उनका शपथ ग्रहण समारोह 14 मार्च को लोक भवन में आयोजित किया जाएगा। शपथ समारोह में पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 10- बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार पटना के बिहटा थाना पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़ गए चोरों के पास से चोरी की छह बाइकें, दो देशी कट्टे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 11- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजन’ में फर्जीवाड़े का खुलासा मुजफ्फरपुर जिले में औराई प्रखंड के नरहर गांव में ‘मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना’ के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूली छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं के बैंक खातों में 10 हजार की राशि भेजकर उनसे 3500 से 4000 तक की अवैध वसूली की गई। पूरी खबर पढ़ें 12- ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, छात्रा की मौत भागलपुर में तेज रफ्तार बालू लोडेड ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। नीचे दबने इंटर के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम कुमार(16) के तौर पर हुई थी। इसी साल इंटर का एग्जाम दिया था। घटना सजौर थाना क्षेत्र के कराड़िया गांव की है। पूरी खबर पढ़ें 13- सरकारी पानी टंकी के कमरे में खोल दी गई मटन शॉप गयाजी शहर के गांधी मोड़ इलाके में वार्ड संख्या-4 में सरकारी पानी टंकी के कमरे में मटन शॉप संचालित की जा रही है। सरकारी कमरे के अंदर ही मटन काटकर बेचा जा रहा है, इस बात की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर, 15 मार्च को है परीक्षा रोहतास जिला के बिक्रमगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में उसकी फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर छप गई है। इस गलती के कारण अभ्यर्थी की चिंता बढ़ गई है और वह लगातार संबंधित बोर्ड से शिकायत कर रहा है। मामला बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धावा गांव का है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15-फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है, बढ़ेगी गर्मी बिहार में फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में उमस बढ़ने का संभावना है। तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पंकज कुमार के 3 ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई (SVU) की रेड की। इस दौरान टीम जैसे ही पंकज कुमार के घर में दाखिल हुई वो खिड़की से नोटों के बंडल फेंकने लगे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 15 खबरें… 01- स्वास्थ्य अधिकारी ने खिड़की से फेंका नोटों का बंडल पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पंकज कुमार के 3 ठिकानों पर विशेष निगरानी इकाई (SVU) की रेड चल रही है। टीम जैसे ही पंकज कुमार के घर में दाखिल हुई वो खिड़की से नोटों के बंडल फेंकने लगे। टीम ने कचरे के ढेर से 5 लाख रुपए जब्त किए हैं। अब तक की कार्रवाई में 15 लाख कैश जब्त किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रेड जारी है ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। पूरी खबर पढ़ें 02- सिलेंडर की किल्लत जारी, रोहिणी का पीएम पर तंज ईरान-इजराइल जंग के असर से बिहार में 3 दिन से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की बुकिंग बंद कर दी गई है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने की वजह से होटल, रेस्टॉरेंट पर काफी असर पड़ रहा है। घरेलू गैस को लेकर भी बिहार के कई जिलों में तीसरे दिन भी लोगों की लंबी कतार दिख रही है। पूरी खबर पढ़ें 03- खाली गैस सिलेंडर लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे उपभोक्ता मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में दामोदर गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं ने वेंडरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। खाली सिलेंडर लेकर समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) पहुंचे। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि बुकिंग के बावजूद गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं है। वेंडर अवैध वसूली कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 04- RJD कैंडिडेट को वोट कर सकते हैं ओवैसी के विधायक RJD नेता तेजस्वी यादव ने AIMIM के साथ ‘डील’ को लगभग लॉक कर लिया है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के 5 विधायकों का समर्थन महागठबंधन के उम्मीदवार के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है। पटना में बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चली तेजस्वी यादव और AIMIM बिहार अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के बीच बैठक में सब गिले-शिकवे दूर हो गए। पूरी खबर पढ़ें 05- सीएम की समृद्धि यात्रा, मंच पर रो पड़ी मंत्री लेसी सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे फेज में आज पूर्णिया पहुंचे। CM ने यहां सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले मंत्री लेसी सिंह मंच से लोगों को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान वे रो पड़ीं। उन्होंने कहा, ‘मेरे परिवार पर परेशानियां आईं तो मुख्यमंत्री ढाल बनकर खड़े रहे। पूरी खबर पढ़ें 06- एनकाउंटर में अपराधी घायल, पैर में लगी गोली पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने एक अपराधी को दौड़ाकर पैर में गोली मारी है। साथ ही उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 1200 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गोलियों का ये जखीरा कानपुर से मंगवाई गईं थी। पूरी खबर पढ़ें
07- दिव्यांग छात्रा की मदद के लिए कई हस्तियों ने बढ़ाए हाथ गोपालगंज की 15 साल की पैर से दिव्यांग छात्रा सोनी कुमारी की हिम्मत ने सभी का दिल जीत लिया है। वह रोजाना करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाती है। लड़खड़ाते कदमों के बावजूद पढ़ाई के प्रति उसका जज्बा कम नहीं हुआ। सोनी का स्कूल जाते हुए वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कई लोगों का ध्यान उसकी तरफ गया। पूरी खबर पढ़ें 08- गैंगरेप के बाद युवती को कुएं में फेंका, मौते पर मौत सारण में 10वीं क्लास की एक लड़की का गैंगरेप का बाद मर्डर का मामला सामने आया है। लड़की की मां का आरोप है कि पांच लड़कों ने मेरी बेटी के साथ पहले गंदा काम किया उसके बाद उसे कुएं में फेंक दिया। डूबने से मेरी बेटी की मौत हो गई। घटना जिले के डेरनी थाना इलाके के एक गांव की बुधवार की है। पूरी खबर पढ़ें 09- पटना पहुंचे नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन, 14 को शपथ बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार को पटना पहुंचे। उनका शपथ ग्रहण समारोह 14 मार्च को लोक भवन में आयोजित किया जाएगा। शपथ समारोह में पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 10- बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार पटना के बिहटा थाना पुलिस ने एक बड़े बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़ गए चोरों के पास से चोरी की छह बाइकें, दो देशी कट्टे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें 11- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजन’ में फर्जीवाड़े का खुलासा मुजफ्फरपुर जिले में औराई प्रखंड के नरहर गांव में ‘मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना’ के नाम पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्कूली छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं के बैंक खातों में 10 हजार की राशि भेजकर उनसे 3500 से 4000 तक की अवैध वसूली की गई। पूरी खबर पढ़ें 12- ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, छात्रा की मौत भागलपुर में तेज रफ्तार बालू लोडेड ट्रैक्टर ने बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूटकर गिर गया। नीचे दबने इंटर के छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम कुमार(16) के तौर पर हुई थी। इसी साल इंटर का एग्जाम दिया था। घटना सजौर थाना क्षेत्र के कराड़िया गांव की है। पूरी खबर पढ़ें 13- सरकारी पानी टंकी के कमरे में खोल दी गई मटन शॉप गयाजी शहर के गांधी मोड़ इलाके में वार्ड संख्या-4 में सरकारी पानी टंकी के कमरे में मटन शॉप संचालित की जा रही है। सरकारी कमरे के अंदर ही मटन काटकर बेचा जा रहा है, इस बात की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। प्रशासन से इस पर रोक लगाने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ें अब वो खबर जो हटकर है 14- एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर, 15 मार्च को है परीक्षा रोहतास जिला के बिक्रमगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में उसकी फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर छप गई है। इस गलती के कारण अभ्यर्थी की चिंता बढ़ गई है और वह लगातार संबंधित बोर्ड से शिकायत कर रहा है। मामला बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धावा गांव का है। पूरी खबर पढ़ें जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 15-फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है, बढ़ेगी गर्मी बिहार में फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में उमस बढ़ने का संभावना है। तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *