सुपौल में 8.88 लाख की 5120 बोतल प्रतिबंधित विस्कॉरेक्स बरामद:कोसी महासेतु के पास पिकअप वैन के साथ तस्कर अरेस्ट

सुपौल में नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. के निर्देश पर भपटियाही थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया गया। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर कोसी महासेतु के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 8 लाख 88 हजार 12 रुपये 80 पैसे की कुल 5120 बोतल प्रतिबंधित विस्कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया। बरामद सिरप की कुल मात्रा लगभग 512 लीटर बताई गई है। कार्रवाई के दौरान वाहन में मौजूद एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मनोरंजन राय के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापाकड़ दलालपुर वार्ड संख्या-15 का निवासी बताया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे चार चक्का पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में भपटियाही थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्कोरेक्स सिरप कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी। इसके लिए बरामद सिरप के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने बताया कि जिले में नशा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। सुपौल में नशा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. के निर्देश पर भपटियाही थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया गया। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर भपटियाही थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर कोसी महासेतु के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 8 लाख 88 हजार 12 रुपये 80 पैसे की कुल 5120 बोतल प्रतिबंधित विस्कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया। बरामद सिरप की कुल मात्रा लगभग 512 लीटर बताई गई है। कार्रवाई के दौरान वाहन में मौजूद एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मनोरंजन राय के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के राजापाकड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत राजापाकड़ दलालपुर वार्ड संख्या-15 का निवासी बताया गया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे चार चक्का पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में भपटियाही थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्कोरेक्स सिरप कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी। इसके लिए बरामद सिरप के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने बताया कि जिले में नशा के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *