देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती क्राइसीस के बीच दरभंगा के सिंहवाड़ा में गैस एजेंसियों के सामने लंबी लाइन लगाते हुए लोग दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर कही गैस मिलना बंद हो गया तो परेशानी बढ़ जाएगी। यही वजह है कि वे लंबी लाइन में भी लगने के लिए तैयार है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों में भी लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। हालांकि हालांकि प्रशासन और गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस की आपूर्ति सामान्य है और अफवाहों से बचने की जरूरत है।
प्रखंड में कुल कितनी गैस एजेंसियां हैं ? उपभक्ताओं का कहना है कि प्रखंड में कुल चार गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनमें ओम गणपति इंडेन सर्विस, सिंहवाड़ा (आईओसी) के प्रोपराइटर अशोक कुमार राम, शिव गंगा एचपी गैस ग्रामीण वितरक, बिठौली के प्रोपराइटर विशाल शर्मा, अशजदरजा भारत गैस ग्रामीण, भरवाड़ा के प्रोपराइटर अब्दुल सूभान खान तथा संस्कृति भारत गैस ग्रामीण वितरक, हरिहरपुर की प्रोपराइटर चिंकू कुमारी शामिल हैं।
1900 से 2100 में मिल रहा सिलेंडर स्थानीय निवासी राहुल यादव ने बताया कि उनके घर में शादी का कार्यक्रम है, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण भोज का खाना लकड़ी के जलावन पर चूल्हा बनाकर तैयार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगह गैस सिलेंडर की तलाश की गई, लेकिन उपलब्ध नहीं हो पाया। वहीं विश्वनाथपट्टी निवासी अंबेडकर यादव ने बताया कि गैस सिलेंडर की कमी के कारण लड़के वालों को भी परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि यदि कहीं सिलेंडर मिल भी रहा है तो 1900 से 2100 रुपये तक अधिक कीमत मांगी जा रही है। थक-हारकर अंततः लकड़ी का इंतजाम कर भोजन बनवाया गया। घरदौड़ निवासी खाना बनाने वाले मिस्त्री प्रमोद शाह ने बताया कि वे पेशे से भोज बनाने का काम करते हैं, लेकिन इन दिनों कई जगह गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें लकड़ी के चूल्हे पर ही भोजन बनाना पड़ रहा है। गैस संचालकों ने क्या कहा ?
बिठौली स्थित शिव गंगा एचपी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर विशाल शर्मा ने बताया कि 8 मार्च 2026 को दस चक्का ट्रक से 504 गैस सिलेंडर की आपूर्ति हुई थी, जबकि एजेंसी के करीब 23 हजार उपभोक्ता हैं। यह स्टॉक उसी दिन दोपहर करीब दो बजे समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से गैस की नई आपूर्ति नहीं आई है, जिससे समस्या बनी हुई है।
रोजेदारों को भी परेशानी
मसी अहमद खान ने बताया कि उन्होंने रोजा रखा है और घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया है। जब वे एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे तो वहां उपलब्ध नहीं था। उन्होंने कहा कि अब घर में खाना कैसे बनेगा, यह चिंता का विषय बन गया है। वर्तमान में 14.2 किलोग्राम घरेलू एचपी गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 1001 रुपये बताई जा रही है।
चार गुना बढ़ी बुकिंग
सनहपुर पंचायत स्थित श्री हनुमान इंडियन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि एजेंसी से करीब 32 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। 6 मार्च को गैस सिलेंडर की कीमत 950 रुपये थी, जो अब बढ़कर करीब 1010 रुपये हो गई है। उन्होंने बताया कि पहले की तरह ही गैस की आपूर्ति हो रही है, लेकिन बुकिंग पहले से चार गुना बढ़ गई है। कई उपभोक्ता घर में सिलेंडर रहते हुए भी बुकिंग करा रहे हैं, जिससे समस्या बढ़ रही है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठप
संचालक ने यह भी कहा कि दो दिनों से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी ठप है। वर्तमान में इसकी कीमत करीब 2173 रुपये है, जो पहले 2058.50 रुपये थी।
प्रशासन ने की जांच इधर सिंहवाड़ा प्रखंड की आपूर्ति पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने बताया कि क्षेत्र की सभी चार गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर स्टॉक रजिस्टर और गोदाम की भी जांच की जा रही है।
उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर की जमाखोरी नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुकिंग के अनुसार ही गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की जा रही है और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस को लेकर उतनी अफरातफरी नहीं है, लेकिन कई जगह उपभोक्ता बुकिंग नहीं हो पाने और वेबसाइट व फोन नंबर सही से काम नहीं करने के कारण भी परेशान नजर आ रहे हैं। देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ती क्राइसीस के बीच दरभंगा के सिंहवाड़ा में गैस एजेंसियों के सामने लंबी लाइन लगाते हुए लोग दिख रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर कही गैस मिलना बंद हो गया तो परेशानी बढ़ जाएगी। यही वजह है कि वे लंबी लाइन में भी लगने के लिए तैयार है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों में भी लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। हालांकि हालांकि प्रशासन और गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि गैस की आपूर्ति सामान्य है और अफवाहों से बचने की जरूरत है।
प्रखंड में कुल कितनी गैस एजेंसियां हैं ? उपभक्ताओं का कहना है कि प्रखंड में कुल चार गैस एजेंसियां संचालित हैं। इनमें ओम गणपति इंडेन सर्विस, सिंहवाड़ा (आईओसी) के प्रोपराइटर अशोक कुमार राम, शिव गंगा एचपी गैस ग्रामीण वितरक, बिठौली के प्रोपराइटर विशाल शर्मा, अशजदरजा भारत गैस ग्रामीण, भरवाड़ा के प्रोपराइटर अब्दुल सूभान खान तथा संस्कृति भारत गैस ग्रामीण वितरक, हरिहरपुर की प्रोपराइटर चिंकू कुमारी शामिल हैं।
1900 से 2100 में मिल रहा सिलेंडर स्थानीय निवासी राहुल यादव ने बताया कि उनके घर में शादी का कार्यक्रम है, लेकिन गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण भोज का खाना लकड़ी के जलावन पर चूल्हा बनाकर तैयार कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगह गैस सिलेंडर की तलाश की गई, लेकिन उपलब्ध नहीं हो पाया। वहीं विश्वनाथपट्टी निवासी अंबेडकर यादव ने बताया कि गैस सिलेंडर की कमी के कारण लड़के वालों को भी परेशानी हुई। उन्होंने बताया कि यदि कहीं सिलेंडर मिल भी रहा है तो 1900 से 2100 रुपये तक अधिक कीमत मांगी जा रही है। थक-हारकर अंततः लकड़ी का इंतजाम कर भोजन बनवाया गया। घरदौड़ निवासी खाना बनाने वाले मिस्त्री प्रमोद शाह ने बताया कि वे पेशे से भोज बनाने का काम करते हैं, लेकिन इन दिनों कई जगह गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें लकड़ी के चूल्हे पर ही भोजन बनाना पड़ रहा है। गैस संचालकों ने क्या कहा ?
बिठौली स्थित शिव गंगा एचपी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर विशाल शर्मा ने बताया कि 8 मार्च 2026 को दस चक्का ट्रक से 504 गैस सिलेंडर की आपूर्ति हुई थी, जबकि एजेंसी के करीब 23 हजार उपभोक्ता हैं। यह स्टॉक उसी दिन दोपहर करीब दो बजे समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से गैस की नई आपूर्ति नहीं आई है, जिससे समस्या बनी हुई है।
रोजेदारों को भी परेशानी
मसी अहमद खान ने बताया कि उन्होंने रोजा रखा है और घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया है। जब वे एजेंसी पर सिलेंडर लेने पहुंचे तो वहां उपलब्ध नहीं था। उन्होंने कहा कि अब घर में खाना कैसे बनेगा, यह चिंता का विषय बन गया है। वर्तमान में 14.2 किलोग्राम घरेलू एचपी गैस सिलेंडर की कीमत लगभग 1001 रुपये बताई जा रही है।
चार गुना बढ़ी बुकिंग
सनहपुर पंचायत स्थित श्री हनुमान इंडियन गैस एजेंसी के प्रोपराइटर विश्वनाथ चौधरी ने बताया कि एजेंसी से करीब 32 हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। 6 मार्च को गैस सिलेंडर की कीमत 950 रुपये थी, जो अब बढ़कर करीब 1010 रुपये हो गई है। उन्होंने बताया कि पहले की तरह ही गैस की आपूर्ति हो रही है, लेकिन बुकिंग पहले से चार गुना बढ़ गई है। कई उपभोक्ता घर में सिलेंडर रहते हुए भी बुकिंग करा रहे हैं, जिससे समस्या बढ़ रही है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठप
संचालक ने यह भी कहा कि दो दिनों से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी ठप है। वर्तमान में इसकी कीमत करीब 2173 रुपये है, जो पहले 2058.50 रुपये थी।
प्रशासन ने की जांच इधर सिंहवाड़ा प्रखंड की आपूर्ति पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी ने बताया कि क्षेत्र की सभी चार गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया है। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर स्टॉक रजिस्टर और गोदाम की भी जांच की जा रही है।
उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर की जमाखोरी नहीं करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुकिंग के अनुसार ही गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की जा रही है और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस को लेकर उतनी अफरातफरी नहीं है, लेकिन कई जगह उपभोक्ता बुकिंग नहीं हो पाने और वेबसाइट व फोन नंबर सही से काम नहीं करने के कारण भी परेशान नजर आ रहे हैं।