अनूपपुर में पत्नी से अवैध संबंध में शख्स की हत्या:रॉड से सिर पर किए वार, आरोपी और उसका दोस्त गिरफ्तार

अनूपपुर में पत्नी से अवैध संबंध में शख्स की हत्या:रॉड से सिर पर किए वार, आरोपी और उसका दोस्त गिरफ्तार

अनूपपुर जिले के भालूमाडा में 11 जनवरी को खेत में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। गुरुवार को पुलिस ने दो सगे संबंधियों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह मृतक के आरोपी के घर की महिलाओं से अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। घटना 11 जनवरी की है, जब दारसागर ग्राम के एक खेत में शोभा नामदेव (50) का शव मिला था। जांच में सामने आया कि मृतक के सिर पर किसी भारी चीज से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। मौके पर मिले मोबाइल फोन और कॉल डिटेल के जरिए पुलिस मृतक की पहचान और फिर कातिलों तक पहुंचने में कामयाब रही। अवैध संबंध और हत्या की साजिश पुलिस ने संदेह के आधार पर प्रीतम केवट और रोहित केवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि शोभा नामदेव का प्रीतम के घर आना-जाना था और उसके घर की महिलाओं से गलत संबंध थे। बार-बार समझाने और मना करने के बाद भी जब वह नहीं माना, तो दोनों ने उसे योजना बनाकर खेत में बुलाया और लोहे की रॉड से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। गुमराह करने के लिए छिड़का सिंदूर हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस और गांव वालों को गुमराह करने के लिए एक शातिर चाल चली। उन्होंने लाश के आसपास सिंदूर छिड़क दिया ताकि लोगों को लगे कि किसी महिला के साथ अनैतिक काम के दौरान यह घटना हुई है। इस दिखावे के बाद आरोपी बेखौफ होकर गांव में ही रह रहे थे। आरोपी पहुंचे जेल पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *