जमुई पुलिस ने टाउन थाना क्षेत्र के गरसंडा पुल के पास डकैती की योजना बना रहे आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी इलाके में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने भछियार स्थित गरसंडा पुल के समीप से सभी आरोपियों को पकड़ा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ जमुई के नेतृत्व में टाउन थाना, जिला आसूचना इकाई और एसटीएफ की एक संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। विदेशी शराब की एक बोतल बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोनू कुमार, दिवाकर कुमार, मन्नी कुमार, उज्जवल कुमार, अभिषेक कुमार, अमरजीत कुमार, रामसागर कुमार और सूरज कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अमरजीत कुमार मलयपुर थाना क्षेत्र में हुई 50 लाख रुपये की डकैती कांड का फरार आरोपी भी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और विदेशी शराब की एक बोतल बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों ने गोली चलाने की कोशिश की स्थानीय निवासी अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे जब वह घर लौट रहे थे, तब गरसंडा पुल के पास आम के बगीचे की ओर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने पर कुछ बदमाशों ने गोली चलाने की कोशिश की, जिसके बाद वे घबराकर भागने लगे और आठ को दबोच लिया गया। हालांकि, गोलीबारी की घटना की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जमुई पुलिस ने टाउन थाना क्षेत्र के गरसंडा पुल के पास डकैती की योजना बना रहे आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी इलाके में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने भछियार स्थित गरसंडा पुल के समीप से सभी आरोपियों को पकड़ा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ जमुई के नेतृत्व में टाउन थाना, जिला आसूचना इकाई और एसटीएफ की एक संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया। विदेशी शराब की एक बोतल बरामद गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोनू कुमार, दिवाकर कुमार, मन्नी कुमार, उज्जवल कुमार, अभिषेक कुमार, अमरजीत कुमार, रामसागर कुमार और सूरज कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अमरजीत कुमार मलयपुर थाना क्षेत्र में हुई 50 लाख रुपये की डकैती कांड का फरार आरोपी भी है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और विदेशी शराब की एक बोतल बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों ने गोली चलाने की कोशिश की स्थानीय निवासी अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे जब वह घर लौट रहे थे, तब गरसंडा पुल के पास आम के बगीचे की ओर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने पर कुछ बदमाशों ने गोली चलाने की कोशिश की, जिसके बाद वे घबराकर भागने लगे और आठ को दबोच लिया गया। हालांकि, गोलीबारी की घटना की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


