ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब मधेपुरा में भी दिखने लगा है। रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में घबराहट का माहौल देखा जा रहा है। जिला मुख्यालय सहित कई प्रखंडों में गैस एजेंसियों के बाहर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। यह स्थिति पिछले तीन दिनों से बनी हुई है। गुरुवार को शहर के मेसर्स योगेंद्र भारत गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही लंबी कतार लग गई। सुबह लगभग 11 बजे तक एजेंसी पर करीब 500 से अधिक लोग पहुंच गए थे। कुछ उपभोक्ता सिलिंडर लेने आए थे, जबकि अन्य बुकिंग और डिलीवरी की स्थिति जानने के लिए एजेंसी पहुंचे थे। सिलिंडर नहीं मिलने से लोग परेशान उपभोक्ताओं का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन गैस बुकिंग करने में काफी परेशानी हो रही है। कई लोगों ने बताया कि बार-बार प्रयास के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही है। वहीं, जिन लोगों ने 8 मार्च से पहले गैस बुकिंग कर दी थी, उन्हें भी अब तक सिलिंडर की डिलीवरी नहीं मिल पाई है। लोगों का कहना है कि गैस की होम डिलीवरी न होने से परेशानी और बढ़ गई है। कई उपभोक्ताओं को मजबूरन एजेंसी पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेनी पड़ रही है। ग्रामीण इलाकों से आए लोगों ने बताया कि प्रखंड मुख्यालयों में भी गैस को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। एक साथ गैस लेने पहुंच रहे लोग इस संबंध में एजेंसी संचालक संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि फिलहाल उनके पास गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और बाजार में चल रही अफवाहों के कारण लोगों में थोड़ी घबराहट है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एक साथ गैस लेने पहुंच रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने निर्देश दिया है कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग पहले से हो चुकी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही, उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे सिलिंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दोबारा गैस बुक करें, ताकि सभी को समय पर गैस मिल सके। ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब मधेपुरा में भी दिखने लगा है। रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं में घबराहट का माहौल देखा जा रहा है। जिला मुख्यालय सहित कई प्रखंडों में गैस एजेंसियों के बाहर दिनभर लोगों की भीड़ लगी रही। यह स्थिति पिछले तीन दिनों से बनी हुई है। गुरुवार को शहर के मेसर्स योगेंद्र भारत गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही लंबी कतार लग गई। सुबह लगभग 11 बजे तक एजेंसी पर करीब 500 से अधिक लोग पहुंच गए थे। कुछ उपभोक्ता सिलिंडर लेने आए थे, जबकि अन्य बुकिंग और डिलीवरी की स्थिति जानने के लिए एजेंसी पहुंचे थे। सिलिंडर नहीं मिलने से लोग परेशान उपभोक्ताओं का कहना था कि पिछले कुछ दिनों से ऑनलाइन गैस बुकिंग करने में काफी परेशानी हो रही है। कई लोगों ने बताया कि बार-बार प्रयास के बावजूद बुकिंग नहीं हो पा रही है। वहीं, जिन लोगों ने 8 मार्च से पहले गैस बुकिंग कर दी थी, उन्हें भी अब तक सिलिंडर की डिलीवरी नहीं मिल पाई है। लोगों का कहना है कि गैस की होम डिलीवरी न होने से परेशानी और बढ़ गई है। कई उपभोक्ताओं को मजबूरन एजेंसी पहुंचकर स्थिति की जानकारी लेनी पड़ रही है। ग्रामीण इलाकों से आए लोगों ने बताया कि प्रखंड मुख्यालयों में भी गैस को लेकर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। एक साथ गैस लेने पहुंच रहे लोग इस संबंध में एजेंसी संचालक संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि फिलहाल उनके पास गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और बाजार में चल रही अफवाहों के कारण लोगों में थोड़ी घबराहट है, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग एक साथ गैस लेने पहुंच रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने निर्देश दिया है कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग पहले से हो चुकी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही, उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे सिलिंडर की डिलीवरी के 25 दिन बाद ही दोबारा गैस बुक करें, ताकि सभी को समय पर गैस मिल सके।


