Cucumber: सुबह हीरा, दोपहर जीरा, रात में कीड़ा! क्या आप भी गलत समय पर खा रहे हैं खीरा?

Cucumber: सुबह हीरा, दोपहर जीरा, रात में कीड़ा! क्या आप भी गलत समय पर खा रहे हैं खीरा?

Best Time To Eat Cucumber: गर्मियों की शुरुआत होते ही बाजार में खीरे की मांग बढ़ जाती है। तपती गर्मी के इस मौसम में खीरा किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। शरीर को हाइड्रेटेड रखने और अंदरूनी ठंडक पहुंचाने के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प है। हालांकि, इसे खाने का सही समय आपकी सेहत को बना भी सकता है और बिगाड़ भी। आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @drtarangkrishna चैनल पर Dr. Tarang Krishna का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने खीरा खाने के सही समय और तरीके के बारे में बताया है। आइए आज के लेख में जानते हैं डॉ. तरंग कृष्णा के अनुसार, स्वस्थ रहने के लिए गर्मियों में कब खीरा खाना चाहिए और कब इससे परहेज करना चाहिए।

सुबह में खीरा होता है ‘हीरा’

डॉ. तरंग कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में खीरे की अहमियत बताते हुए एक पुरानी और मशहूर कहावत का जिक्र किया है कि खीरा “सुबह हीरा, दोपहर में जीरा और रात में कीड़ा” होता है। डॉक्टर के अनुसार खीरे का लाभ पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसे किस समय खा रहे हैं। यदि आप सुबह 11 बजे से पहले खीरे का सेवन करते हैं, तो यह आपके शरीर के लिए ‘हीरे’ के समान कीमती साबित होता है क्योंकि इस समय खीरा खाना आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है।

दोपहर में खीरा होता है ‘जीरा’

डॉक्टर के अनुसार दोपहर के खाने के साथ खीरा खाना शरीर में ‘जीरे’ की तरह काम करता है। जिस तरह हम खाने में जीरा इसलिए डालते हैं ताकि भोजन आसानी से पच जाए, ठीक वैसे ही दोपहर में खीरा एक प्राकृतिक ‘डाइजेस्टिव’ की भूमिका निभाता है। दोपहर में खीरा खाना सेहत के लिए बिल्कुल सही होता है क्योंकि यह पेट की गर्मी को शांत करता है और भारी भोजन को पचाने में सहायता करता है। इससे पाचन पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और दोपहर की चिलचिलाती गर्मी और लू से बचाने में भी मदद करता हैं।

रात में खीरा होता है ‘कीड़ा’

रात के समय खीरा खाना किसी ‘कीड़े’ की तरह सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकता है। डॉ. तरंग कृष्णा के मुताबिक, रात में खीरा खाना बिल्कुल भी ‘आइडियल’ नहीं है क्योंकि यह आपके डाइजेशन को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। दरअसल, सूरज ढलने के बाद शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिसके कारण खीरा पेट में भारीपन, गैस, एसिडिटी या कफ जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। यह आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के बजाय उसे कमजोर कर सकता है, इसलिए रात के डिनर में खीरे को शामिल करने से परहेज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *