तापमान पर संशय : तमतमा रहा सूरज, तेज धूप से तप रहा निमाड़, तापमान अब भी 37 डिग्री पर अटका

तापमान पर संशय : तमतमा रहा सूरज, तेज धूप से तप रहा निमाड़, तापमान अब भी 37 डिग्री पर अटका

मार्च के पहले पखवाड़े में ही निमाड़ में सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। निमाड़ तमतमा रहा है, लेकिन पारा 36 से 37 डिग्री पर ही अटका हुआ है। जिले में मौसम की जानकारी के लिए दो अलग इकाई काम कर रही हैं, जिनके आंकड़ों में भी अंतर आ रहा है। जिला कृषि मौसम इकाई और जिला भू-अभिलेख के तापमान में एक से दो डिग्री का अंतर बताया जा रहा है। जिससे संशय की स्थिति बनी हुई है।

जिला कृषि मौसम इकाई की वैधशाला कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित है। वहीं, भू अभिलेख की वैधशाला जिला जेल के पास स्थित है। दोनों के बीच सडक़ मार्ग से करीब डेढ़ किमी और हवाई मार्ग से आधा किमी का अंतर है। इसके बाद भी दोनों के बारिश और तापमान के आंकड़ों में हमेशा ही अंतर आता रहा है। बुधवार को ही जिला कृषि मौसम इकाई (डामू) और भू-अभिलेख के आंकड़ों में 1.4 डिग्री का अंतर सामने आया। भू अभिलेख ने अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम 19.0 डिग्री बताया। वहीं डामू ने अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम 17.4 डिग्री बताया है।

डामू की आब्जर्वेटरी खुली, भू-अभिलेख में पेड़ पौधे
तापमान और बारिश के आंकड़ों के लिए लगाए गए उपकरणों को पर्याप्त खुला स्थान मिलना आवश्यक है। डामू की आब्जर्वेटरी खुली जगह पर है, जहां पर्याप्त धूप, वर्षा मापी यंत्र के लिए नियमानुसार चौढ़े उपकरण लगे हुए है। वहीं, भू-अभिलेख की वैधशाला में तापमापी यंत्र के आसपास पेड़ पौधे अधिक है, जिससे बारिश का सीधा पानी भी वर्षा मापी यंत्र में नहीं जा पाता है। वहीं, पेड़ पौधों के चलते तापमान भी कभी ज्यादा तो कभी कम दर्ज होता है। यहां लगे उपकरण भी कई वर्षों पुराने है।

ये है एक सप्ताह में दोनों इकाई के आंकड़े
भू-अभिलेख ………………………………….डामू

तारीख अधिकतम – न्यूनतम अधिकतम – न्यूनतम
5 मार्च 34.1 डिग्री 17.0 डिग्री 36.4 डिग्री अप्राप्त
6 मार्च 35.1 डिग्री 18.0 डिग्री 36.3 डिग्री 18.5 डिग्री
7 मार्च 36.1 डिग्री 18.4 डिग्री 37.5 डिग्री 17.7 डिग्री
8 मार्च 36.5 डिग्री 19.0 डिग्री 37.1 डिग्री 18.3 डिग्री
9 मार्च 36.1 डिग्री 18.4 डिग्री 37.3 डिग्री 15.8 डिग्री
10 मार्च 36.5 डिग्री 19.0 डिग्री 38.5 डिग्री 17.1 डिग्री
11 मार्च 37.1 डिग्री 19.0 डिग्री 38.5 डिग्री 17.4 डिग्री
नोट- आंकड़े भू-अभिलेख और डामू के अनुसार।

आधुनिक उपकरणों से ले रहे तापमान
हम आधुनिक उपकरणों से तापमान ले रहे है, जो सेटेलाइट के आंकड़ों के समान ही होते है। भू-अभिलेख में हरियाली के कारण तापमान कभी कम, कभी ज्यादा दिखाता है।
डॉ. सौरव गुप्ता, मौसम वैज्ञानिक

करवाएंगे पेड़ों की छंटाई
यदि पेड़ों की छांव के कारण तापमान में अंतर आ रहा है तो हम वहां पेड़ों की छंटाई करवाएंगे। जगह पुरानी हो चुकी है, वैधशाला को नई जगह शिफ्ट करने की भी प्लानिंग है।
कैलाश सिसोदिया, प्रभारी जिला भू अभिलेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *