Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबारी में सोने का भाव 0.34 फीसदी या 551 रुपये की गिरावट के साथ 1,61,238 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वैश्विक बाजार में गिरावट के चलते घरेलू बाजार में भी आज कीमतें लाल निशान पर ट्रेड कर रही हैं। मजबूत यूएस डॉलर और ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें कम रहने से सोना कमजोर हुआ है।
चांदी में भारी गिरावट
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। गुरुवार सुबह एमसीएक्स पर चांदी का भाव 0.77 फीसदी या 2071 रुपये की गिरावट के साथ 2,66,420 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने का वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव आज 0.62 फीसदी या 32.30 डॉलर की गिरावट के साथ 5,146.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.60 फीसदी या 30.81 डॉलर की गिरावट के साथ 5,145 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
चांदी का वैश्विक भाव
सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.10 फीसदी या 0.94 डॉलर की गिरावट के साथ 84.64 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.34 फीसदी या 1.15 डॉलर की गिरावट के साथ 84.59 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।


