8 तस्वीरों में देखें सीएम योगी का बलरामपुर दौरा:मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन किए, गौशाला में गायों को खिलाया घास और गुड़

8 तस्वीरों में देखें सीएम योगी का बलरामपुर दौरा:मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन किए, गौशाला में गायों को खिलाया घास और गुड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह देवीपाटन स्थित मां पाटेश्वरी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने लगभग आधे घंटे तक मंदिर परिसर में ध्यान मग्न होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर में स्थापित गुरु गोरखनाथ और महाराजा कर्ण की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री मंदिर की गौशाला भी पहुंचे। यहां उन्होंने अपने हाथों से गायों को चारा खिलाया और करीब 10 मिनट तक गौसेवा की। इस दौरान गायों और बछड़ों के प्रति उनका विशेष स्नेह देखने को मिला। देखें 8 तस्वीरें… मुख्यमंत्री के गौशाला पहुंचते ही कई गायें और बछड़े उनके पास आ गए, जिन्हें उन्होंने दुलार किया। मंदिर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रशासन को व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी सहित मंदिर प्रशासन के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *