नोएडा की कंपनी में भीषण आग:बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में लगी आग, काबू पाने का प्रयास जारी

नोएडा की कंपनी में भीषण आग:बिजली मीटर बनाने वाली कंपनी में लगी आग, काबू पाने का प्रयास जारी

नोएडा के सेक्टर 4 स्थित एक बिजली मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। आग में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।यह आग थाना फेज 1 क्षेत्र के बी-40 सेक्टर 4 में स्थित कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी में लगी, जहां बिजली के मीटर बनाए जाते हैं। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। दमकल विभाग की टीमों ने आग बुझाने के साथ-साथ फैक्ट्री के अंदर फंसे कर्मचारियों को बाहर निकालने का अभियान चलाया। इस दौरान कुछ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।पुलिस के उच्चाधिकारीगण और गौतमबुद्धनगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) भी मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने और राहत कार्य जारी है। जिला दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, आग काफी भीषण लगी थी, जिसके लिए आधा दर्जन गाड़ियों को बुलाया गया और दमकल विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *