मधुबनी जिले में बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। नगर थाना पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। यह कार्रवाई क्रिब्स अस्पताल क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के बाद की गई है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बुधवार शाम बताया कि 19 फरवरी को नगर थाना क्षेत्र के बसुआरा क्रिब्स अस्पताल के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर नगर थाना में कांड संख्या 84/26, धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। CCTV से मुख्य आरोपी की हुई पहचान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुख्य आरोपी सुनील कुमार (उर्फ सुरेंद्र यादव) की पहचान की। छापेमारी के दौरान सुनील को चोरी की फिराक में गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में सुरेंद्र यादव ने खुलासा किया कि वह और उसके साथी क्रिब्स अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के बीच से कई मोटरसाइकिलें चुराते थे। इन चोरी के वाहनों को वे खजौली थाना क्षेत्र के विशाल कुमार को बेचते थे, जो इनका इस्तेमाल अवैध शराब तस्करी में करता था। इस जानकारी के आधार पर खजौली पुलिस ने विशाल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेंद्र यादव ग्राम गजवा चकला, थाना औंसी का निवासी है, जबकि विशाल कुमार पुत्र इंदल कुमार महतो, ग्राम दतुआर, थाना खजौली का रहने वाला है। सुरेंद्र यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह मद्य निषेध के कई मामलों में जेल भी जा चुका है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई रहेगी जारी पुलिस का यह अभियान जिले में वाहन चोरी और अवैध शराब तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ जल्द ही कर ली जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है। मधुबनी जिले में बाइक चोरी की घटनाओं पर लगाम कसते हुए पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। नगर थाना पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और चोरी की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। यह कार्रवाई क्रिब्स अस्पताल क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों के बाद की गई है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने बुधवार शाम बताया कि 19 फरवरी को नगर थाना क्षेत्र के बसुआरा क्रिब्स अस्पताल के पास से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर नगर थाना में कांड संख्या 84/26, धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। CCTV से मुख्य आरोपी की हुई पहचान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुख्य आरोपी सुनील कुमार (उर्फ सुरेंद्र यादव) की पहचान की। छापेमारी के दौरान सुनील को चोरी की फिराक में गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में सुरेंद्र यादव ने खुलासा किया कि वह और उसके साथी क्रिब्स अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के बीच से कई मोटरसाइकिलें चुराते थे। इन चोरी के वाहनों को वे खजौली थाना क्षेत्र के विशाल कुमार को बेचते थे, जो इनका इस्तेमाल अवैध शराब तस्करी में करता था। इस जानकारी के आधार पर खजौली पुलिस ने विशाल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेंद्र यादव ग्राम गजवा चकला, थाना औंसी का निवासी है, जबकि विशाल कुमार पुत्र इंदल कुमार महतो, ग्राम दतुआर, थाना खजौली का रहने वाला है। सुरेंद्र यादव का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और वह मद्य निषेध के कई मामलों में जेल भी जा चुका है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई रहेगी जारी पुलिस का यह अभियान जिले में वाहन चोरी और अवैध शराब तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी और गिरोह के अन्य सदस्यों की धरपकड़ जल्द ही कर ली जाएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।


