औरंगाबाद में आज 3 घंटे तक बिजली कटेगी:मेंटेनेंस वर्क को लेकर बियाडा ग्रिड से सप्लाई ठप रहेगी; मेन लाइन से सट रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी

औरंगाबाद में आज 3 घंटे तक बिजली कटेगी:मेंटेनेंस वर्क को लेकर बियाडा ग्रिड से सप्लाई ठप रहेगी; मेन लाइन से सट रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी

औरंगाबाद जिले में आज(12 मार्च 2026) अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर बियाडा ग्रिड से सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान मेन लाइन से सट रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी। साथ ही जर्जर तार और पोलों की भी मरम्मती की जाएगी। इन इलाकों में असर एमजी रोड, न्यू एरिया, चित्तौड़गढ़ नगर, सत्येंद्र नगर मोहल्ला और जसोइया गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जर्जर तारों की जांच, लाइन सुधार और पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जा रहा है। गर्मी और आंधी के दौरान फॉल्ट की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में पूर्व तैयारी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि गर्मी के समय उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सके। यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी। औरंगाबाद जिले में आज(12 मार्च 2026) अलग-अलग इलाकों में 3 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। मेंटेनेंस वर्क को लेकर बियाडा ग्रिड से सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सप्लाई ठप रहेगी। शटडाउन के दौरान मेन लाइन से सट रहे पेड़ों की छंटाई की जाएगी। साथ ही जर्जर तार और पोलों की भी मरम्मती की जाएगी। इन इलाकों में असर एमजी रोड, न्यू एरिया, चित्तौड़गढ़ नगर, सत्येंद्र नगर मोहल्ला और जसोइया गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जर्जर तारों की जांच, लाइन सुधार और पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जा रहा है। गर्मी और आंधी के दौरान फॉल्ट की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में पूर्व तैयारी के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि गर्मी के समय उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति मिल सके। यह मेंटनेंस कार्य नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिजली से जुड़ा कार्य समय से निपटा लें। पानी स्टोर करके रख लें। असुविधा के लिए खेद है। मेंटेनेंस वर्क पूरा होते ही बिजली सप्लाई चालू कर दी जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *