RTE Admission 2026-27 Lottery: 6.34 लाख आवेदनों की आज निकलेगी लॉटरी, जानें चेक करने का पूरा प्रोसेस

RTE Admission 2026-27 Lottery: 6.34 लाख आवेदनों की आज निकलेगी लॉटरी, जानें चेक करने का पूरा प्रोसेस

RTE Lottery Check Online: राज्य में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई)के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी हो गई है। निजी स्कूलों में 6.34 लाख आवेदन बुधवार को प्राप्त हुए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से अब गुरुवार को लॉटरी निकाली जाएगी। शिक्षामंत्री मदन दिलावर प्रातः 11 बजे पाली जिला कलक्टर कार्यालय से ऑनलाइन जुड़कर निःशुल्क प्रवेश की लॉटरी निकलेंगे।

आरटीई राजस्थान लॉटरी 2026-27 का रिजल्ट ऐसे करे चेक

राजस्थान में आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए निकाली गई लॉटरी का रिजल्ट अभिभावक ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए दो विकल्प उपलब्ध हैं—स्कूल लॉगिन के माध्यम से या फिर आवेदन की जानकारी दर्ज करके। नीचे दी गई प्रक्रिया के जरिए आप स्कूल के स्थान के आधार पर भी लॉटरी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक आरटीई पोर्टल पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर ‘स्कूल एडमिशन स्टेटस’ या ‘लॉटरी रिजल्ट’ से संबंधित विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद खुलने वाले पेज पर ‘स्कूल के स्थान के अनुसार’ विकल्प चुनना होगा।
  • अब स्क्रीन पर दिए गए ड्रॉप-डाउन मेनू में क्रमवार जानकारी भरनी होगी।
  • इसमें जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत या शहरी क्षेत्र (यूएलबी), गांव या वार्ड और संबंधित विद्यालय का चयन करना होगा।
  • सभी विवरण सही तरीके से चुनने के बाद स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट करते ही चयनित स्कूल से संबंधित आरटीई लॉटरी रिजल्ट की सूची स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी, जहां आप अपना नाम या आवेदन संख्या खोज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *