‘पंचाने रिवर फ्रंट’ का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी:कोसुक से सिपाह पुल तक पाथ-वे, 18 महीने में काम पूरा करने के निर्देश

‘पंचाने रिवर फ्रंट’ का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी:कोसुक से सिपाह पुल तक पाथ-वे, 18 महीने में काम पूरा करने के निर्देश

पटना के गंगा मरीन ड्राइव की भव्यता अब जल्द ही बिहारशरीफ में पंचाने नदी के किनारों पर भी नजर आएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘पंचाने रिवर फ्रंट’ का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। करीब 32.86 करोड़ रुपए की लागत से कोसुक से सिपाह पुल तक आकार ले रही इस परियोजना से न केवल शहर की सूरत बदलेगी, बल्कि यह राजगीर जाने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का नया केंद्र बनेगा। 18 महीने का लक्ष्य, कोसुक से सिपाह पुल तक बिछेगा पाथ-वे जल संसाधन विभाग की देखरेख में बेगूसराय की निर्माण कंपनी ‘आस्था एंड सौम्या कंस्ट्रक्शन’ की ओर से इस महत्वाकांक्षी योजना को जमीन पर उतारा जा रहा है। करीब एक किलोमीटर के दायरे में नदी के दोनों किनारों पर पक्कीकरण और सुरक्षात्मक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। योजना के मुताबिक, इस क्षेत्र में लोगों के टहलने के लिए आधुनिक पाथ-वे, बैठने के लिए आरामदायक बेंच, चारों ओर हरियाली और दुधिया रोशनी के लिए हाई-मास्ट, डेकोरेटिव लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 18 महीने की समय सीमा तय की गई है। फुटओवर ब्रिज और सीढ़ियों का निर्माण शुरू वर्तमान में परियोजना के तहत नदी के आर-पार आवाजाही सुगम बनाने के लिए दो फुटओवर ब्रिज के फाउंडेशन (नींव) का काम चल रहा है। इसके साथ ही घाटों पर पक्की सीढ़ियों का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी फिलहाल नदी के पानी के स्तर के और कम होने का इंतजार कर रही है, ताकि फाउंडेशन और सीढ़ियों का कार्य नदी की पेटी(बेड) तक गहराई से किया जा सके। विभाग की ओर से कार्य की गुणवत्ता पर भी पैनी नजर रखी जा रही है ताकि भविष्य में यह संरचना टिकाऊ बनी रहे। पर्यटन और जल संरक्षण को मिलेगा नया आयाम बिहारशरीफ-राजगीर मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण यह रिवर फ्रंट स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहरी सैलानियों के लिए भी बेहतरीन पिकनिक स्पॉट साबित होगा। नगर निगम प्रशासन का मानना है कि इस सौंदर्यीकरण से शहर का मान बढ़ेगा ही, साथ ही छठ जैसे महापर्वों के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित घाट उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, नदी के किनारों के पक्कीकरण से जल संचय और नदी संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा। आने वाले समय में यह रिवर फ्रंट मॉर्निंग वॉक और व्यायाम करने वालों के लिए शहर का सबसे पसंदीदा ठिकाना बनने जा रहा है। पटना के गंगा मरीन ड्राइव की भव्यता अब जल्द ही बिहारशरीफ में पंचाने नदी के किनारों पर भी नजर आएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘पंचाने रिवर फ्रंट’ का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। करीब 32.86 करोड़ रुपए की लागत से कोसुक से सिपाह पुल तक आकार ले रही इस परियोजना से न केवल शहर की सूरत बदलेगी, बल्कि यह राजगीर जाने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का नया केंद्र बनेगा। 18 महीने का लक्ष्य, कोसुक से सिपाह पुल तक बिछेगा पाथ-वे जल संसाधन विभाग की देखरेख में बेगूसराय की निर्माण कंपनी ‘आस्था एंड सौम्या कंस्ट्रक्शन’ की ओर से इस महत्वाकांक्षी योजना को जमीन पर उतारा जा रहा है। करीब एक किलोमीटर के दायरे में नदी के दोनों किनारों पर पक्कीकरण और सुरक्षात्मक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। योजना के मुताबिक, इस क्षेत्र में लोगों के टहलने के लिए आधुनिक पाथ-वे, बैठने के लिए आरामदायक बेंच, चारों ओर हरियाली और दुधिया रोशनी के लिए हाई-मास्ट, डेकोरेटिव लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 18 महीने की समय सीमा तय की गई है। फुटओवर ब्रिज और सीढ़ियों का निर्माण शुरू वर्तमान में परियोजना के तहत नदी के आर-पार आवाजाही सुगम बनाने के लिए दो फुटओवर ब्रिज के फाउंडेशन (नींव) का काम चल रहा है। इसके साथ ही घाटों पर पक्की सीढ़ियों का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी फिलहाल नदी के पानी के स्तर के और कम होने का इंतजार कर रही है, ताकि फाउंडेशन और सीढ़ियों का कार्य नदी की पेटी(बेड) तक गहराई से किया जा सके। विभाग की ओर से कार्य की गुणवत्ता पर भी पैनी नजर रखी जा रही है ताकि भविष्य में यह संरचना टिकाऊ बनी रहे। पर्यटन और जल संरक्षण को मिलेगा नया आयाम बिहारशरीफ-राजगीर मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण यह रिवर फ्रंट स्थानीय निवासियों के साथ-साथ बाहरी सैलानियों के लिए भी बेहतरीन पिकनिक स्पॉट साबित होगा। नगर निगम प्रशासन का मानना है कि इस सौंदर्यीकरण से शहर का मान बढ़ेगा ही, साथ ही छठ जैसे महापर्वों के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुव्यवस्थित घाट उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, नदी के किनारों के पक्कीकरण से जल संचय और नदी संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा। आने वाले समय में यह रिवर फ्रंट मॉर्निंग वॉक और व्यायाम करने वालों के लिए शहर का सबसे पसंदीदा ठिकाना बनने जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *