Jodhpur News: दो बहनों को सड़क किनारे मिला 6 लाख का सोने का हार, नहीं डोला मन, पेश की ईमानदारी की मिसाल

Jodhpur News: दो बहनों को सड़क किनारे मिला 6 लाख का सोने का हार, नहीं डोला मन, पेश की ईमानदारी की मिसाल

जोधपुर। बनाड़ रोड पर पिलार बालाजी मंदिर के पास सड़क पर दो बहनों को चार तोला सोने का रखड़ी सैट लावारिस हालत में मिला। जेवर की मालिक महिला तलाश करते हुए दो-तीन दिन बाद वहां पहुंची तो फोटो से मिलान के बाद परिजनों ने छह लाख रुपए से अधिक कीमत का सोने का रखड़ी सैट उन्हें सुपुर्द कर दिया।

सोने का रखड़ी सैट मिला

मूलत: भोपालगढ़ तहसील के गोदावास गांव और हाल बनाड़ रोड स्थित गिरजा नगर निवासी सेवानिवृत्त फौजी रामदीन चौधरी ने बताया कि उनकी पुत्री प्रतिज्ञा और चचेरी बहन ज्योति पिलार बालाजी मंदिर के दर्शन करने के बाद घर लौट रही थीं। तभी मंदिर के पास सड़क किनारे उन्हें सोने का रखड़ी सैट मिला। आसपास कोई भी व्यक्ति नजर नहीं आया। दोनों बहनें सोने का जेवर लेकर घर आ गईं और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

महिला को सौंपा जेवर

परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन जेवर का मालिक नजर नहीं आया। इस बीच एक दम्पती जेवर की तलाश करते हुए पिलार बालाजी मंदिर के आसपास पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर रामदीन ने उनसे संपर्क किया। दम्पती ने रखड़ी सैट खोने की बात बताई। उन्होंने रखड़ी सैट पहने हुए की फोटो दिखाई और उसकी डिजाइन के बारे में भी जानकारी दी। पुष्टि होने पर रामदीन के परिवार ने बुधवार को चार तोला सोने का रखड़ी सैट लाम्बा गांव निवासी उरमा बिश्नोई को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *