कन्हौली और शेरपुर के बीच पटना रिंग रोड का निर्माण अप्रैल से होगा

कन्हौली और शेरपुर के बीच पटना रिंग रोड का निर्माण अप्रैल से होगा

कन्हौली और शेरपुर के बीच पटना रिंग रोड का निर्माण अप्रैल से होगा। इसके लिए 11 मौजा की 185.26 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। अबतक 70 किसानों ने मुआवजा के लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय को आवेदन दिया है। इन आवेदनों की जांच चल रही है। जल्द ही मुआवजा भुगतान होगा। डीएम ने किसानों से आवेदन लेने के लिए स्थानीय स्तर पर कैंप लगाने का निर्देश दिया है। कैंप में आने वाले किसानों के कागजात में किसी प्रकार की कमी होने की स्थिति में तत्काल दूर किया जा सकेगा। इस सड़क का निर्माण एनएचएआई कर रही है। 8.48 किमी सिक्स लेन सड़क के निर्माण पर 362 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसमें यूटिलिटी सहित अन्य कार्यों पर खर्च होने वाली 128 करोड़ की राशि शामिल है। जमीन अधिग्रहण पर 285 करोड़ की राशि खर्च हो रही है। इन 11 मौजों की जमीन का अधिग्रहण इनमें मुस्तफापुर मौली, बलुआ, रसुलपुर विजयगोपाल, मिल्की, हरशंकरपुर नरहन्ना, संतर, मुस्तफापुर, हिरामनपुर, कन्हौली, पैनाल और परखोतिमपुर पैनाठी शामिल हैं। जिला भू-अर्जन कार्यालय के मुताबिक, प्रत्येक रैयत को अलग-अलग नोटिस दिया गया है। जमीन का दस्तावेज, वंशावली, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य कागजात जमा करना है। पारिवारिक विवाद की स्थिति में अलग-अलग मुआवजा देने के लिए अलग-अलग दस्तावेज लिया जाएगा। गंगा पुल का निर्माण 30 फीसदी पूरा : पटना रिंग रोड को उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए शेरपुर से दिघवारा के बीच गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल बन रहा है। इसकी लंबाई 9.98 किमी है। इसका निर्माण कार्य सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 30 प्रतिशत निर्माण कार्य हुआ है। 3 जिलों से गुजर रहा रिंग रोड 173.5 किमी लंबा पटना रिंग रोड तीन जिलों से गुजरेगा। इनमें पटना, सारण और वैशाली जिला शामिल है। इसमें शेरपुर-दीघवारा के गंगा पुल का निर्माण चल रहा है। शेरपुर से कन्हौली के बीच अप्रैल से काम शुरू करने की तैयारी है। कन्हौली से रिंग रोड का हिस्सा बिहटा-सरमेरा रोड है। यहां से कच्ची दरगाह-बिदुपुर गंगा पुल का निर्माण हुआ है। वहीं, दीघवारा से बिदुपुर के बीच के सारण और वैशाली में सड़क का निर्माण होना है। इसकी योजना वर्ष 2020 में बनी थी। वर्ष 2022 में निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। वर्ष 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है। कन्हौली और शेरपुर के बीच पटना रिंग रोड का निर्माण अप्रैल से होगा। इसके लिए 11 मौजा की 185.26 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। अबतक 70 किसानों ने मुआवजा के लिए जिला भू-अर्जन कार्यालय को आवेदन दिया है। इन आवेदनों की जांच चल रही है। जल्द ही मुआवजा भुगतान होगा। डीएम ने किसानों से आवेदन लेने के लिए स्थानीय स्तर पर कैंप लगाने का निर्देश दिया है। कैंप में आने वाले किसानों के कागजात में किसी प्रकार की कमी होने की स्थिति में तत्काल दूर किया जा सकेगा। इस सड़क का निर्माण एनएचएआई कर रही है। 8.48 किमी सिक्स लेन सड़क के निर्माण पर 362 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसमें यूटिलिटी सहित अन्य कार्यों पर खर्च होने वाली 128 करोड़ की राशि शामिल है। जमीन अधिग्रहण पर 285 करोड़ की राशि खर्च हो रही है। इन 11 मौजों की जमीन का अधिग्रहण इनमें मुस्तफापुर मौली, बलुआ, रसुलपुर विजयगोपाल, मिल्की, हरशंकरपुर नरहन्ना, संतर, मुस्तफापुर, हिरामनपुर, कन्हौली, पैनाल और परखोतिमपुर पैनाठी शामिल हैं। जिला भू-अर्जन कार्यालय के मुताबिक, प्रत्येक रैयत को अलग-अलग नोटिस दिया गया है। जमीन का दस्तावेज, वंशावली, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य कागजात जमा करना है। पारिवारिक विवाद की स्थिति में अलग-अलग मुआवजा देने के लिए अलग-अलग दस्तावेज लिया जाएगा। गंगा पुल का निर्माण 30 फीसदी पूरा : पटना रिंग रोड को उत्तर बिहार से जोड़ने के लिए शेरपुर से दिघवारा के बीच गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल बन रहा है। इसकी लंबाई 9.98 किमी है। इसका निर्माण कार्य सितंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 30 प्रतिशत निर्माण कार्य हुआ है। 3 जिलों से गुजर रहा रिंग रोड 173.5 किमी लंबा पटना रिंग रोड तीन जिलों से गुजरेगा। इनमें पटना, सारण और वैशाली जिला शामिल है। इसमें शेरपुर-दीघवारा के गंगा पुल का निर्माण चल रहा है। शेरपुर से कन्हौली के बीच अप्रैल से काम शुरू करने की तैयारी है। कन्हौली से रिंग रोड का हिस्सा बिहटा-सरमेरा रोड है। यहां से कच्ची दरगाह-बिदुपुर गंगा पुल का निर्माण हुआ है। वहीं, दीघवारा से बिदुपुर के बीच के सारण और वैशाली में सड़क का निर्माण होना है। इसकी योजना वर्ष 2020 में बनी थी। वर्ष 2022 में निर्माण कार्य की शुरुआत हुई। वर्ष 2028 तक काम पूरा करने का लक्ष्य है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *