केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से सिपाही के 19838 पदों पर बहाली के लिए पटना हाईस्कूल में चल रहा फिजिकल टेस्ट समाप्त हो गया। 15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च तक 79932 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में शामिल हुए। इनमें 50447 पुरुष, 29426 महिला आैर 29 ट्रांसजेंडर हैं। लिखित परीक्षा में 99690 अभ्यर्थी पास हुए थे। इनमें 19758 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में शामिल नहीं हुए। फिजिकल टेस्ट के दौरान 170 ऐसे अभ्यर्थियों की पहचान की गई, जो दूसरे को लिखित परीक्षा में बैठाकर पास हुए थे। उनके खिलाफ गर्दनीबाग थाने में 23 केस दर्ज किए गए। 46 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सूत्रों के अनुसार, फाइनल रिजल्ट जून में जारी होने की संभावना है। एक पद के लिए चार के बीच मुकाबला लिखित परीक्षा में 99690 अभ्यर्थी पास हुए थे। पदों की संख्या 19838 है। इस आधार पर एक पद पर 5 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला था। लेकिन, फिजिकल टेस्ट में 79932 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। इसलिए अब एक पद के लिए चार अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला रह गया है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से सिपाही के 19838 पदों पर बहाली के लिए पटना हाईस्कूल में चल रहा फिजिकल टेस्ट समाप्त हो गया। 15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च तक 79932 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में शामिल हुए। इनमें 50447 पुरुष, 29426 महिला आैर 29 ट्रांसजेंडर हैं। लिखित परीक्षा में 99690 अभ्यर्थी पास हुए थे। इनमें 19758 अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में शामिल नहीं हुए। फिजिकल टेस्ट के दौरान 170 ऐसे अभ्यर्थियों की पहचान की गई, जो दूसरे को लिखित परीक्षा में बैठाकर पास हुए थे। उनके खिलाफ गर्दनीबाग थाने में 23 केस दर्ज किए गए। 46 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सूत्रों के अनुसार, फाइनल रिजल्ट जून में जारी होने की संभावना है। एक पद के लिए चार के बीच मुकाबला लिखित परीक्षा में 99690 अभ्यर्थी पास हुए थे। पदों की संख्या 19838 है। इस आधार पर एक पद पर 5 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला था। लेकिन, फिजिकल टेस्ट में 79932 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। इसलिए अब एक पद के लिए चार अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला रह गया है।


