झारखंड में आज भी बारिश का यलो अलर्ट:देवघर समेत सात जिलों में हो सकती है गरज के साथ बरसात, 13 से मौसम हो सकता है साफ

झारखंड में आज भी बारिश का यलो अलर्ट:देवघर समेत सात जिलों में हो सकती है गरज के साथ बरसात, 13 से मौसम हो सकता है साफ

बांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के मौसम पर भी दिखने लगा है। इसके प्रभाव से बुधवार सुबह से रांची समेत राज्य के कई जिलों के मौसम का मिजाज बदला रहा। कई जगहों पर हल्के दर्जे की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं कहीं पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। 15 मार्च से 17 मार्च तक पुन: बारिश का अलर्ट
अगले दिन शु्क्रवार से आसमान मुख्यत साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 15 मार्च से 17 मार्च तक पुन: बारिश का अलर्ट है। इधर, मौसम में आई इस अचानक ठंडक से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। 15 मार्च को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर शेष हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वज्रपात की भी संभावना है।

तीन दिनों बाद अधिकतम तापमान में हो सकती है वृद्धि
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में इनमें (2-3) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है। ऐसे में रांची का अधिकतम तापमान फिर से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में हजारीबाग में हुई सर्वाधिक बारिश
पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन/वज्रपात के साथ हल्के दर्जे की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश 10.8 एमएम हेंदिगिरी (हजारीबाग) में दर्ज की गई। बांग्लादेश के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड के मौसम पर भी दिखने लगा है। इसके प्रभाव से बुधवार सुबह से रांची समेत राज्य के कई जिलों के मौसम का मिजाज बदला रहा। कई जगहों पर हल्के दर्जे की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज में कहीं कहीं पर आंशिक बादल छाए रहेंगे। मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। 15 मार्च से 17 मार्च तक पुन: बारिश का अलर्ट
अगले दिन शु्क्रवार से आसमान मुख्यत साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 15 मार्च से 17 मार्च तक पुन: बारिश का अलर्ट है। इधर, मौसम में आई इस अचानक ठंडक से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। 15 मार्च को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर शेष हिस्सों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वज्रपात की भी संभावना है।

तीन दिनों बाद अधिकतम तापमान में हो सकती है वृद्धि
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में इनमें (2-3) डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है। ऐसे में रांची का अधिकतम तापमान फिर से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे में हजारीबाग में हुई सर्वाधिक बारिश
पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन/वज्रपात के साथ हल्के दर्जे की बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश 10.8 एमएम हेंदिगिरी (हजारीबाग) में दर्ज की गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *