पटना मैराथन 15 मार्च को होगा, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु संग दौड़ेंगे पटनावासी

पटना मैराथन 15 मार्च को होगा, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु संग दौड़ेंगे पटनावासी

मैराथन के मार्गों पर 14 मार्च की रात 11 बजे से ट्रैफिक में बदलाव
नशामुक्त बिहार के लिए 15 मार्च को पटना दौड़ेगा। अबतक छह हजार प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 10 हजार धावकों का लक्ष्य रखा गया है। इसकी तैयारी मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से आयोजित होने वाले इस पटना मैराथन का बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर और उत्पाद आयुक्त अंशुल अग्रवाल ने टी-शर्ट और मेडल लॉन्च किया। इस मैराथन की मुख्य अतिथि ओलिंपिक पदक विजेता और विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु होंगी। इसके साथ केन्या और इथियोपिया के धावक शामिल हो रहे हैं। मैराथन में भाग लेने के लिए सरकारी विभागों और मीडिया का रजिस्ट्रेशन निःशुल्क रखा गया है। अन्य लोग www.mysamay.in⁠ के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। 42.2 किमी के फुल मैराथन के लिए 1000 रुपए, 21.1 किमी के हाफ मैराथन के लिए 800 रुपए, 10 किमी के लिए 600 रुपए और 5 किमी के लिए 400 रुपए शुल्क लगेगा। चार श्रेणियों में दौड़ 30 लाख का पुरस्कार विजेताओं के बीच 30 लाख की पुरस्कार राशि का वितरण होगा। पुरस्कार वितरण सुबह 6:45 बजे से होगा। फुल मैराथन के प्रथम विजेता को 2 लाख और हाफ मैराथन के प्रथम विजेता को 75 हजार रुपए मिलेंगे। पटना मैराथन के लिए 14 मार्च की रात 11 बजे से 15 मार्च की सुबह 10 बजे तक ट्रैफिक बदला रहेगा। मैराथन वाले मार्गों गाड़ियों के परिचालन पर रोक रहेगी। उत्पाद आयुक्त अंशुल अग्रवाल ने कहा कि मैराथन की शुरुआत और समापन गांधी मैदान में होगा। गांधी मैदान के गेट नंबर एक से डीएम आवास, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, जेपी गंगा पथ, दीघा गोलंबर से अटल पथ में शिवपुरी तक जाएगा। वापस उसी रास्ते गांधी मैदान पहुंचेगा। सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट और मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही मार्ग और आयोजन स्थल पर मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है। 30 डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ तथा 20 फिजियोथेरेपिस्ट तैनात रहेंगे। यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस व संबंधित विभागों की टीम कार्यरत रहेगी। मैराथन के मार्गों पर 14 मार्च की रात 11 बजे से ट्रैफिक में बदलाव
नशामुक्त बिहार के लिए 15 मार्च को पटना दौड़ेगा। अबतक छह हजार प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 10 हजार धावकों का लक्ष्य रखा गया है। इसकी तैयारी मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से आयोजित होने वाले इस पटना मैराथन का बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर और उत्पाद आयुक्त अंशुल अग्रवाल ने टी-शर्ट और मेडल लॉन्च किया। इस मैराथन की मुख्य अतिथि ओलिंपिक पदक विजेता और विश्व प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु होंगी। इसके साथ केन्या और इथियोपिया के धावक शामिल हो रहे हैं। मैराथन में भाग लेने के लिए सरकारी विभागों और मीडिया का रजिस्ट्रेशन निःशुल्क रखा गया है। अन्य लोग www.mysamay.in⁠ के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। 42.2 किमी के फुल मैराथन के लिए 1000 रुपए, 21.1 किमी के हाफ मैराथन के लिए 800 रुपए, 10 किमी के लिए 600 रुपए और 5 किमी के लिए 400 रुपए शुल्क लगेगा। चार श्रेणियों में दौड़ 30 लाख का पुरस्कार विजेताओं के बीच 30 लाख की पुरस्कार राशि का वितरण होगा। पुरस्कार वितरण सुबह 6:45 बजे से होगा। फुल मैराथन के प्रथम विजेता को 2 लाख और हाफ मैराथन के प्रथम विजेता को 75 हजार रुपए मिलेंगे। पटना मैराथन के लिए 14 मार्च की रात 11 बजे से 15 मार्च की सुबह 10 बजे तक ट्रैफिक बदला रहेगा। मैराथन वाले मार्गों गाड़ियों के परिचालन पर रोक रहेगी। उत्पाद आयुक्त अंशुल अग्रवाल ने कहा कि मैराथन की शुरुआत और समापन गांधी मैदान में होगा। गांधी मैदान के गेट नंबर एक से डीएम आवास, प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय, जेपी गंगा पथ, दीघा गोलंबर से अटल पथ में शिवपुरी तक जाएगा। वापस उसी रास्ते गांधी मैदान पहुंचेगा। सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट और मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही मार्ग और आयोजन स्थल पर मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है। 30 डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ तथा 20 फिजियोथेरेपिस्ट तैनात रहेंगे। यातायात और भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस व संबंधित विभागों की टीम कार्यरत रहेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *