कृषि मंत्री रामकृपाल यादव बोले-आधुनिक तकनीक से खेती को मिलेगी नई दिशा

कृषि मंत्री रामकृपाल यादव बोले-आधुनिक तकनीक से खेती को मिलेगी नई दिशा

कृषि में नई तकनीक, नवाचार और सतत विकास के जरिए बिहार को आगे बढ़ाने को लेकर बुधवार को पटना में मंथन हुआ। इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) और बिहार राज्य परिषद की ओर से होटल में फ्यूचर ऑफ फार्मिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। किसानों को सशक्त बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और बिहार को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक को अपनाने और सतत कृषि प्रणाली को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने किसानों से नई तकनीक अपनाने और कृषि में विविधता लाने की अपील की। एआई से कृषि में बड़े बदलाव की संभावनाओं पर चर्चा की इस दौरान आईसीसी बिहार राज्य परिषद के चेयरमैन प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए नवाचार, बेहतर नीतिगत सहयोग और विभिन्न संस्थानों के बीच साझेदारी बेहद जरूरी है। विधायक संजीव चौरसिया, यूरोप-एशिया सेंटर, ब्रुसेल्स के अध्यक्ष एरिक सोल्हिम, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के डीन डॉ. पल्लव शेखर, डॉ. आदित्य सिन्हा आदि ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल समाधानों के जरिए कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में बड़े बदलाव की संभावनाओं पर चर्चा की। कृषि में नई तकनीक, नवाचार और सतत विकास के जरिए बिहार को आगे बढ़ाने को लेकर बुधवार को पटना में मंथन हुआ। इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) और बिहार राज्य परिषद की ओर से होटल में फ्यूचर ऑफ फार्मिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। किसानों को सशक्त बनाने, नवाचार को बढ़ावा देने और बिहार को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक तकनीक को अपनाने और सतत कृषि प्रणाली को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने किसानों से नई तकनीक अपनाने और कृषि में विविधता लाने की अपील की। एआई से कृषि में बड़े बदलाव की संभावनाओं पर चर्चा की इस दौरान आईसीसी बिहार राज्य परिषद के चेयरमैन प्रभात कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार के कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए नवाचार, बेहतर नीतिगत सहयोग और विभिन्न संस्थानों के बीच साझेदारी बेहद जरूरी है। विधायक संजीव चौरसिया, यूरोप-एशिया सेंटर, ब्रुसेल्स के अध्यक्ष एरिक सोल्हिम, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के डीन डॉ. पल्लव शेखर, डॉ. आदित्य सिन्हा आदि ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल समाधानों के जरिए कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में बड़े बदलाव की संभावनाओं पर चर्चा की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *