नया सवेरा 2.0 पहली अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा
मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार और बालश्रम से जुड़े मामलों के निपटारे में पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत है। अगर कोई बच्चा गायब हो जाता है और तीन महीने तक बरामद नहीं होता है, तो इस तरह के मामले समय बीतने के साथ ही बेहद जटिल हो जाते हैं। ये बातें डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में आयोजित कार्यशाला में कही। पुलिस महकमा के कमजोर वर्ग प्रभाग की मानव व्यापार निरोध इकाई के स्तर से पुलिसकर्मियों को इस मामले की गंभीरता को बताने के उद्देश्य से यह कार्यशाला का आयोजन किया गया था। डीजीपी ने कहा कि वर्ष 2025 में मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार और बाल श्रम से संबंधित 506 कांड दर्ज किए गए। वहीं 1487 पीड़ितों को शोषण से मुक्त कराते हुए 437 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने कहा कि प्रत्येक जिले में अलग से जिलास्तरीय मानव व्यापार निरोध इकाई बनाई गई है। राज्य में पुलिस और रेलवे जिला समेत सभी 44 जिलों के अलावा पटना, गयाजी और दरभंगा एयरपोर्ट में भी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम गठित की गई है। पूर्णिया एयरपोर्ट पर इसके गठन की प्रक्रिया चल रही है। सभी जिले गुमशुदगी से जुड़े जटिल कांडों को ट्रेस कराएं। इस मौके पर इस वर्ष 1 से 20 अप्रैल तक ऑपरेशन नया सवेरा 2.0 चलाने की घोषणा की। इस मौके पर एनडीआरएफ के सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक डॉ. पीएम नायर ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एडीजी (कमजोर वर्ग) डॉ. अमित कुमार जैन समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। नया सवेरा 2.0 पहली अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा
मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार और बालश्रम से जुड़े मामलों के निपटारे में पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत है। अगर कोई बच्चा गायब हो जाता है और तीन महीने तक बरामद नहीं होता है, तो इस तरह के मामले समय बीतने के साथ ही बेहद जटिल हो जाते हैं। ये बातें डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में आयोजित कार्यशाला में कही। पुलिस महकमा के कमजोर वर्ग प्रभाग की मानव व्यापार निरोध इकाई के स्तर से पुलिसकर्मियों को इस मामले की गंभीरता को बताने के उद्देश्य से यह कार्यशाला का आयोजन किया गया था। डीजीपी ने कहा कि वर्ष 2025 में मानव तस्करी, अनैतिक देह व्यापार और बाल श्रम से संबंधित 506 कांड दर्ज किए गए। वहीं 1487 पीड़ितों को शोषण से मुक्त कराते हुए 437 मानव तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी ने कहा कि प्रत्येक जिले में अलग से जिलास्तरीय मानव व्यापार निरोध इकाई बनाई गई है। राज्य में पुलिस और रेलवे जिला समेत सभी 44 जिलों के अलावा पटना, गयाजी और दरभंगा एयरपोर्ट में भी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम गठित की गई है। पूर्णिया एयरपोर्ट पर इसके गठन की प्रक्रिया चल रही है। सभी जिले गुमशुदगी से जुड़े जटिल कांडों को ट्रेस कराएं। इस मौके पर इस वर्ष 1 से 20 अप्रैल तक ऑपरेशन नया सवेरा 2.0 चलाने की घोषणा की। इस मौके पर एनडीआरएफ के सेवानिवृत पुलिस महानिदेशक डॉ. पीएम नायर ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एडीजी (कमजोर वर्ग) डॉ. अमित कुमार जैन समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


