कॉलोनाइजर पर कार्रवाई करेंगे, 40 कॉलोनियों को नोटिस जारी

कॉलोनाइजर पर कार्रवाई करेंगे, 40 कॉलोनियों को नोटिस जारी

भास्कर न्यूज | लुधियाना पुलिस ने धांधरा रोड स्थित गांव महमूदपुरा में बनी अवैध कॉलोनी ‘असीस कॉलोनी-3’ के मामले में गलाडा की शिकायत पर डेवलपर के खिलाफ पुलिस ने करीब दो साल बाद केस दर्ज किया है। जबकि मौजूदा समय में इस कॉलोनी में करीब 40 परिवार रह रहे हैं। जानकारी अनुसार ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गलाडा) की ओर से इस कॉलोनी के खिलाफ 22 नवंबर 2024 को सदर थाना में लिखित शिकायत दी गई थी। शिकायत में बताया गया था कि कॉलोनी में अवैध रूप से प्लॉट काटकर लोगों को बेचे गए हैं और यहां गैरकानूनी तरीके से सीवरेज कनेक्शन भी जोड़ दिया गया है। जेई रोहित गोयल ने बताया कि विभाग की जांच में सामने आया था कि कॉलोनी बिना किसी मंजूरी के विकसित की गई है और यहां अवैध सीवरेज कनेक्शन डाले गए हैं। इसी संबंध में पुलिस ने कार्रवाई करने में काफी समय लगा दिया। रोहित गोयल ने बताया कि विभाग ने शहर में बनी करीब दस अवैध कॉलोनियों के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायतें भेजी थीं, लेकिन इनमें से अधिकांश मामलों में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है और शिकायतें पुलिस के पास लंबित पड़ी हैं। जब सदर थाना के सब-इंस्पेक्टर धर्मिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जैसे ही शिकायत उनके पास पहुंची, उन्होंने जांच की। जांच के बाद गांव महमूदपुरा स्थित असीस कॉलोनी-3 के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने कहा, यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन के साथ मिलकर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। जेई रोहित ने बताया कि जो परिवार इस कॉलोनी में रह रहे है उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी सरकार सिर्फ कॉलोनाइजर पर कार्रवाई करती है और उस पर जुर्माना लगाती है, वहीं गलाडा के सी ए संदीप कुमार ने बताया कि 40 के करीब अवैध कॉलोनी को नोटिस जारी किए हुए है 16 मार्च के बाद उन कॉलोनी के बाहर गलाडा की और से होर्डिंग भी लगाए जाएंगे जिस पर लिखा होगा यह अवैध है कोई भी इस कॉलोनी में प्लाट ना खरीदें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *