भास्कर न्यूज | विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन वार्ड 8, मामापुल के समीप बीते 2 मार्च को हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 75 वर्षीय वृद्ध जवाहर पासवान की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद मृतक की पत्नी गिरिजा देवी, पुत्र नंदलाल, दिलीप, सीताराम और पुत्रवधू समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की प्रशासन से मांग कर रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत 2 मार्च की शाम करीब 6 बजे हुई थी। इसपर मृतक की पुत्रवधू बबीता देवी ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसमें कहा गया है कि वह और उसकी देवरानी सीमा देवी मवेशी का चारा लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान पड़ोस के जितेंद्र पासवान और दीपक कुमार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जब घर के पुरुषों ने इस बात की शिकायत आरोपियों के घर जाकर की, तो आरोपी पक्ष के लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से लैस होकर जवाहर पासवान के घर पर चढ़ आए। आरोपियों ने घर पर आकर मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में जवाहर पासवान का पैर पर गंभीर प्रहार के कारण बुरी तरह जख्मी हुए थे। अशोक पासवान पर लोहे की रॉड से हमला कर हाथ तोड़ दिया गया। बीच-बचाव करने आए कृष्णनंदन, शिवनाथ, क्रांति देवी और नीतीश कुमार भी चोटिल हुए थे। परिजनों ने बताया कि जवाहर पासवान की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल से रेफर किया गया था। भास्कर न्यूज | विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन वार्ड 8, मामापुल के समीप बीते 2 मार्च को हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल 75 वर्षीय वृद्ध जवाहर पासवान की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद मृतक की पत्नी गिरिजा देवी, पुत्र नंदलाल, दिलीप, सीताराम और पुत्रवधू समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की प्रशासन से मांग कर रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विवाद की शुरुआत 2 मार्च की शाम करीब 6 बजे हुई थी। इसपर मृतक की पुत्रवधू बबीता देवी ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसमें कहा गया है कि वह और उसकी देवरानी सीमा देवी मवेशी का चारा लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान पड़ोस के जितेंद्र पासवान और दीपक कुमार ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। जब घर के पुरुषों ने इस बात की शिकायत आरोपियों के घर जाकर की, तो आरोपी पक्ष के लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से लैस होकर जवाहर पासवान के घर पर चढ़ आए। आरोपियों ने घर पर आकर मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में जवाहर पासवान का पैर पर गंभीर प्रहार के कारण बुरी तरह जख्मी हुए थे। अशोक पासवान पर लोहे की रॉड से हमला कर हाथ तोड़ दिया गया। बीच-बचाव करने आए कृष्णनंदन, शिवनाथ, क्रांति देवी और नीतीश कुमार भी चोटिल हुए थे। परिजनों ने बताया कि जवाहर पासवान की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल से रेफर किया गया था।


