भास्कर न्यूज| जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। टाउन थाना क्षेत्र के भछियार स्थित गरसंडा पुल के समीप से पुलिस ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी इलाके में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ जमुई के नेतृत्व में टाउन थाना, जिला आसूचना इकाई और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मोनू कुमार, दिवाकर कुमार, मन्नी कुमार, उज्जवल कुमार, अभिषेक कुमार, अमरजीत कुमार, रामसागर कुमार और सूरज कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अमरजीत कुमार मलयपुर थाना क्षेत्र में हुई 50 लाख रुपये की डकैती कांड का फरार आरोपी भी बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और विदेशी शराब की एक बोतल बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह एक ईंट भट्ठा पर काम करता है। जो मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे जब वह घर लौट रहा था, तब गरसंडा पुल के पास आम के बगीचे की ओर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने पर कुछ बदमाशों ने गोली चलाने की कोशिश की। घबराकर भाग रहे आठ बदमाशों को दबोच लिया गया। भास्कर न्यूज| जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। टाउन थाना क्षेत्र के भछियार स्थित गरसंडा पुल के समीप से पुलिस ने छापेमारी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी इलाके में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ जमुई के नेतृत्व में टाउन थाना, जिला आसूचना इकाई और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मोनू कुमार, दिवाकर कुमार, मन्नी कुमार, उज्जवल कुमार, अभिषेक कुमार, अमरजीत कुमार, रामसागर कुमार और सूरज कुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अमरजीत कुमार मलयपुर थाना क्षेत्र में हुई 50 लाख रुपये की डकैती कांड का फरार आरोपी भी बताया जा रहा है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और विदेशी शराब की एक बोतल बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह एक ईंट भट्ठा पर काम करता है। जो मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे जब वह घर लौट रहा था, तब गरसंडा पुल के पास आम के बगीचे की ओर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बताया जाता है कि पुलिस के पहुंचने पर कुछ बदमाशों ने गोली चलाने की कोशिश की। घबराकर भाग रहे आठ बदमाशों को दबोच लिया गया।


