बीते दिनों राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में बारिश होने के बाद एक बार फिर बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च को एक बार फिर राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रांची समेत 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्जन के साथ 40-50 किलो मीटर प्रति घंटे के साथ तेज हवा और वज्रपात होने की संभावना है। 16 और 17 मार्च को भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रांची का पारा 35 तक पहुंचेगा और लोगों को उमस वाली गर्मी सताएगी। इधर, बुधवार को पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश हजारीबाग के हेंदगिरी में 10.8 मिमी. हुई। आज भी रांची में हल्की बारिश, गर्जन- वज्रपात का यलो अलर्ट : रांची, रामगड़, बोकारो, खूंटी सहित पूरे 15 जिलों के लिए मौसम विभाग ने हल्की बारिश, गर्जन और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, 13 मार्च के लिए देवघर, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा और पाकुड़ में यलो अलर्ट है। बीते दिनों राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में बारिश होने के बाद एक बार फिर बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च को एक बार फिर राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने रांची समेत 20 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गर्जन के साथ 40-50 किलो मीटर प्रति घंटे के साथ तेज हवा और वज्रपात होने की संभावना है। 16 और 17 मार्च को भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रांची का पारा 35 तक पहुंचेगा और लोगों को उमस वाली गर्मी सताएगी। इधर, बुधवार को पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश हजारीबाग के हेंदगिरी में 10.8 मिमी. हुई। आज भी रांची में हल्की बारिश, गर्जन- वज्रपात का यलो अलर्ट : रांची, रामगड़, बोकारो, खूंटी सहित पूरे 15 जिलों के लिए मौसम विभाग ने हल्की बारिश, गर्जन और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। वहीं, 13 मार्च के लिए देवघर, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा और पाकुड़ में यलो अलर्ट है।


