मंदी में खरीदा फ्लैट, खातों से करोड़ों के लेन-देन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में अनुसंधान कर रहा है। इस मामले में एसीबी ने बुधवार को निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह व उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को मुख्यालय बुलाकर लंबी पूछताछ की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एसीबी ने विनय सिंह व उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को भी आरोपी बनाया है। पूछताछ के दौरान एसीबी को संतोषजनक जानकारी नहीं मिली, इसलिए दोनों आरोपियों को गुरुवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस मामले में विनय कुमार चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, ससुर एसएन त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, सरहज प्रियंका त्रिवेदी को भी एसीबी ने आरोपी बनाया है। चौबे की कथित काली कमाई को निवेश करने का भी आरोप
एसीबी की पड़ताल के अनुसार ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह ने कोविड काल के दौरान, जब बाजार में मंदी का दौर था, उस समय करीब 1.5 करोड़ रुपए का फ्लैट खरीदा था। यह भी पता चला है कि वर्ष 2020 से 2023 के बीच विनय सिंह के ऑटोमोबाइल से जुड़े बैंक खाते से विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना के निजी खाते में लगभग 1.5 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन हुए। जांच एजेंसी को संदेह है कि इन लेन-देन के माध्यम से निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की कथित काली कमाई को निवेश किया गया है। मंदी में खरीदा फ्लैट, खातों से करोड़ों के लेन-देन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में अनुसंधान कर रहा है। इस मामले में एसीबी ने बुधवार को निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे के करीबी ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह व उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को मुख्यालय बुलाकर लंबी पूछताछ की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में एसीबी ने विनय सिंह व उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को भी आरोपी बनाया है। पूछताछ के दौरान एसीबी को संतोषजनक जानकारी नहीं मिली, इसलिए दोनों आरोपियों को गुरुवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इस मामले में विनय कुमार चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, ससुर एसएन त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, सरहज प्रियंका त्रिवेदी को भी एसीबी ने आरोपी बनाया है। चौबे की कथित काली कमाई को निवेश करने का भी आरोप
एसीबी की पड़ताल के अनुसार ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह ने कोविड काल के दौरान, जब बाजार में मंदी का दौर था, उस समय करीब 1.5 करोड़ रुपए का फ्लैट खरीदा था। यह भी पता चला है कि वर्ष 2020 से 2023 के बीच विनय सिंह के ऑटोमोबाइल से जुड़े बैंक खाते से विनय चौबे की पत्नी स्वप्ना के निजी खाते में लगभग 1.5 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन हुए। जांच एजेंसी को संदेह है कि इन लेन-देन के माध्यम से निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे की कथित काली कमाई को निवेश किया गया है।