बिहार में एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर:15 मार्च को चपरासी परीक्षा; अभ्यर्थी बोला- अपलोड करते समय सही फोटो दी थी

बिहार में एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर:15 मार्च को चपरासी परीक्षा; अभ्यर्थी बोला- अपलोड करते समय सही फोटो दी थी

बिहार में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर उसकी तस्वीर की जगह कुत्ते की फोटो छप गई है। इस घटना ने भर्ती प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के धावा गांव का है। यहां के निवासी रितेश कुमार ने वर्ष 2022 में जिला एवं सत्र न्यायालयों में चपरासी पद के लिए आवेदन किया था। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 15 मार्च को होनी है। अपलोड करते समय सही फोटो दी थी
रितेश कुमार ने जब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तो उसमें उनकी तस्वीर की जगह एक कुत्ते की फोटो लगी थी। रितेश का कहना है कि उन्होंने आवेदन करते समय अपनी सही फोटो अपलोड की थी, लेकिन एडमिट कार्ड में यह बड़ी त्रुटि सामने आई है। रितेश कुमार के अनुसार, इस भर्ती का नोटिफिकेशन चार साल पहले जारी हुआ था और अब परीक्षा आयोजित की जा रही है। उनका कहना है कि लंबे इंतजार के बाद एडमिट कार्ड में ऐसी गलती होने से उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई
अभ्यर्थी ने इस मामले को लेकर संबंधित भर्ती बोर्ड से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परीक्षा की तारीख नजदीक होने के कारण उनकी चिंता बढ़ गई है। रितेश का कहना है कि यदि समय रहते एडमिट कार्ड में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें परीक्षा केंद्र पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर छपने के इस मामले ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और ऑनलाइन सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिहार में सरकारी भर्ती परीक्षाओं में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड पर उसकी तस्वीर की जगह कुत्ते की फोटो छप गई है। इस घटना ने भर्ती प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के धावा गांव का है। यहां के निवासी रितेश कुमार ने वर्ष 2022 में जिला एवं सत्र न्यायालयों में चपरासी पद के लिए आवेदन किया था। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 15 मार्च को होनी है। अपलोड करते समय सही फोटो दी थी
रितेश कुमार ने जब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड किया, तो उसमें उनकी तस्वीर की जगह एक कुत्ते की फोटो लगी थी। रितेश का कहना है कि उन्होंने आवेदन करते समय अपनी सही फोटो अपलोड की थी, लेकिन एडमिट कार्ड में यह बड़ी त्रुटि सामने आई है। रितेश कुमार के अनुसार, इस भर्ती का नोटिफिकेशन चार साल पहले जारी हुआ था और अब परीक्षा आयोजित की जा रही है। उनका कहना है कि लंबे इंतजार के बाद एडमिट कार्ड में ऐसी गलती होने से उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई
अभ्यर्थी ने इस मामले को लेकर संबंधित भर्ती बोर्ड से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परीक्षा की तारीख नजदीक होने के कारण उनकी चिंता बढ़ गई है। रितेश का कहना है कि यदि समय रहते एडमिट कार्ड में सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें परीक्षा केंद्र पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एडमिट कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर छपने के इस मामले ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और ऑनलाइन सिस्टम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *