मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहरसा आगमन को लेकर ट्रैफिक रूट में कई बदलाव किए गए हैं। सीएम 13 मार्च को सुबह सवा दस बजे हेलीकॉप्टर से सहरसा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। उनके आगमन के मद्देनजर शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक डीएसपी ओमप्रकाश ने बुधवार शाम को इन बदलावों की जानकारी दी। सीएम नीतीश कुमार हवाई अड्डे से सड़क मार्ग द्वारा शहर के डीबी रोड स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद उनका दूसरा पड़ाव शाहपुर वार्ड 07 में होगा। तीसरा पड़ाव सहरसा स्टेडियम में जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। ट्रैफिक की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी
हवाई अड्डे से रमेश झा महिला महाविद्यालय, वीर कुंवर सिंह चौक, थाना चौक और जिला परिषद मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इन मार्गों पर किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। छोटे वाहन इन वैकल्पिक रास्तों से आ-जा सकेंगे
सहरसा हवाई अड्डे से बाईपास स्थित सिप्पी पेट्रोल पंप पर एक ड्रॉप गेट लगाया गया है, जहां से किसी भी बड़े वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को नया बाजार के रास्ते सराही और बाईपास होकर जाना होगा। हालांकि, छोटे वाहन इन वैकल्पिक रास्तों से आ-जा सकेंगे। मत्स्यगंधा के आसपास पार्किंग की व्यवस्था
बिहरा के रास्ते आने वाले वाहनों को अगवानपुर होकर मत्स्यगंधा के रास्ते गुजरना होगा। मत्स्यगंधा के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। स्टेडियम परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम के लिए कोल्ड स्टोरेज के पास जिला प्रशासन ने पार्किंग की व्यवस्था की है। अन्य रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर ट्रैफिक पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे ताकि यातायात सुचारु रहे और कोई समस्या उत्पन्न न हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहरसा आगमन को लेकर ट्रैफिक रूट में कई बदलाव किए गए हैं। सीएम 13 मार्च को सुबह सवा दस बजे हेलीकॉप्टर से सहरसा हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। उनके आगमन के मद्देनजर शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक डीएसपी ओमप्रकाश ने बुधवार शाम को इन बदलावों की जानकारी दी। सीएम नीतीश कुमार हवाई अड्डे से सड़क मार्ग द्वारा शहर के डीबी रोड स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद उनका दूसरा पड़ाव शाहपुर वार्ड 07 में होगा। तीसरा पड़ाव सहरसा स्टेडियम में जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। ट्रैफिक की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी
हवाई अड्डे से रमेश झा महिला महाविद्यालय, वीर कुंवर सिंह चौक, थाना चौक और जिला परिषद मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इन मार्गों पर किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। छोटे वाहन इन वैकल्पिक रास्तों से आ-जा सकेंगे
सहरसा हवाई अड्डे से बाईपास स्थित सिप्पी पेट्रोल पंप पर एक ड्रॉप गेट लगाया गया है, जहां से किसी भी बड़े वाहन को आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को नया बाजार के रास्ते सराही और बाईपास होकर जाना होगा। हालांकि, छोटे वाहन इन वैकल्पिक रास्तों से आ-जा सकेंगे। मत्स्यगंधा के आसपास पार्किंग की व्यवस्था
बिहरा के रास्ते आने वाले वाहनों को अगवानपुर होकर मत्स्यगंधा के रास्ते गुजरना होगा। मत्स्यगंधा के आसपास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। स्टेडियम परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम के लिए कोल्ड स्टोरेज के पास जिला प्रशासन ने पार्किंग की व्यवस्था की है। अन्य रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर ट्रैफिक पुलिस और मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे ताकि यातायात सुचारु रहे और कोई समस्या उत्पन्न न हो।