देवरिया जिले में लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त करने और क्राइम कंट्रोल के उद्देश्य से SP संजीव सुमन ने बुधवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत आठ उपनिरीक्षकों समेत कुल 40 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। SP ने कार्य में लापरवाही के आरोप में तीन उपनिरीक्षकों और नौ कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
इन उप निरीक्षकों, कांस्टेबलों को किया गया लाइन हाजिर
SP द्वारा लाइन हाजिर किए गए उपनिरीक्षकों में भलुअनी थाने में तैनात वीरेंद्र कुमार, बनकटा थाने में तैनात अनिल कुमार राय और सदर कोतवाली में तैनात गुलाब चंद्र यादव शामिल हैं। इनके अतिरिक्त, सदर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल आनंद कुमार यादव, रामराज यादव, कृष्ण गोपाल गोड़, विक्रांत सिंह, पवन यादव, राम आशीष यादव, गुलशन सोनकर, रामचंद्र यादव और आशीष कुमार गोड़ को भी लाइन हाजिर किया गया है।
इन पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल
ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार को थाना भलुअनी से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक अनिल कुमार राय को थाना बनकटा में ही तैनात रखा गया है। उपनिरीक्षक गुलाब चंद्र यादव को पुलिस लाइन से सदर कोतवाली भेजा गया है। उपनिरीक्षक रविंद्र नाथ यादव को पुलिस लाइन से थाना बनकटा, उपनिरीक्षक अंकित कुमार सिंह को थाना मईल से चौकी प्रभारी गढ़रामपुर बनाया गया है।
इसी प्रकार, उपनिरीक्षक नितिन कुमार मिश्रा को थाना तरकुलवा से पुलिस लाइन और उपनिरीक्षक रविंद्र नाथ चौबे को थाना मईल से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को कोतवाली से पुलिस लाइन भेजा गया है।
पुलिस लाइन से राहुल यादव को थाना श्रीरामपुर भेजा गया है। वहीं, हरिकेश कुमार यादव, आशीष कुमार यादव, नरेंद्र कुमार यादव, विनय प्रकाश खरवार, अमित कुशवाहा, राहुल कुमार, सनोज कुमार यादव, दयाशंकर यादव, ओमप्रकाश, रामानंद सिंह यादव, अनुज कुमार चौधरी और प्रवीण कुमार पांडेय को सदर कोतवाली में तैनाती दी गई है।
कोतवाली में तैनात कुछ कांस्टेबलों को अन्य थानों में स्थानांतरित किया गया है। इनमें विनोद कुमार पटेल को थाना महुआडीह, अजीत कुमार को थाना तरकुलवा, विमलेंद्र प्रताप यादव को थाना भलुअनी, पवन कुमार यादव को थाना सुरौली और धर्मेंद्र कुमार को थाना एकौना भेजा गया है।
महिला कांस्टेबल ममता यादव को भलुअनी से न्यायालय सुरक्षा तथा महिला कांस्टेबल रंजना यादव को रामपुर कारखाना थाना भेजा गया है। SP की इस कारवाई के बाद जिले के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।


