अधिवक्ताओं की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज

अधिवक्ताओं की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज

श्रीगंगानगर। बार संघ की वार्षिक तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का बुधवार को उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ। जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवीन्द्र कुमार ने बार संघ सभागार में कैरम की गोटियां खेलकर प्रतियोगिताओं की विधिवत शुरुआत की। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बार संघ अध्यक्ष हंसराज तनेजा, सचिव लक्ष्मण राम, उपाध्यक्ष अरमान, वरिष्ठ अधिवक्ता भूरामल स्वामी सहित कई अधिवक्ताओं ने सेशन जज का स्वागत किया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं के बीच उत्साह और खेल भावना का माहौल देखने को मिला। बार संघ के प्रवक्ता दीपक सेतिया ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन लूडो, कैरम और शतरंज की विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। लूडो डबल्स प्रतियोगिता में कुलदीप पंवार और किरण सोमानी की जोड़ी विजेता रही, जबकि अरमान सेतिया और दीपक की जोड़ी उपविजेता रही। लूडो सिंगल प्रतियोगिता में अरुण कुमार ने जीत हासिल की।
महिला वर्ग में लूडो एकल स्पर्धा में रेणु राजपूत विजेता रहीं। वहीं लूडो डबल्स महिला वर्ग में रेणु राजपूत और मंजू की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। कैरम महिला वर्ग में रेणुबाला विजेता रहीं। शतरंज प्रतियोगिता में जनक ने नरेश गर्ग को पराजित किया, जबकि मनदीप ने दीपक को मात देकर जीत दर्ज की। खेल सचिव रॉबिन गुम्बर ने बताया कि प्रतियोगिताओं के अगले चरण में गुरुवार को विभिन्न खेलों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *