एसवीपी अस्पताल में सात साल में 14.53 लाख मरीजों ने ली ओपीडी सेवा

एसवीपी अस्पताल में सात साल में 14.53 लाख मरीजों ने ली ओपीडी सेवा

Ahmedabad: महानगरपालिका और एनएचएल मेडिकल कॉलेज संचालित सरदार वल्लभभाई पटेल (एसवीपी) अस्पताल में वर्ष 2019 से 2025 के बीच मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। सात वर्षों में कुल 14.53 लाख मरीजों ने ओपीडी सेवाओं का लाभ लिया, जबकि 75617 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त उपचार मिला। महानगरपालिका के अनुसार अस्पताल तैयार हुआ था उस वर्ष 2019 में ओपीडी मरीजों की संख्या 1.27 लाख थी, जो 2025 में बढ़कर 4.01 लाख तक पहुंच गई। इसी तरह, आइपीडी (दाखिल मरीज) की संख्या 2019 में 14,167 थी, जो 2025 में बढ़कर 31,332 हो गई।

अस्पताल में सर्जरी सेवाओं में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई। 2019 में 4,082 सर्जरी हुई थीं, जबकि 2025 में यह संख्या बढ़कर 8,999 तक पहुंच गई। लेबोरेटरी जांचें 2019 में 1.65 लाख थीं, जो 2025 में 7.64 लाख तक बढ़ीं। रेडियोलॉजी जांचों की संख्या भी इसी अवधि में 68 हजार से बढ़कर 2.28 लाख तक पहुंच गई। आयुष्मान भारत योजना के तहत सात वर्षों में 75,617 मरीजों का उपचार मिला। इनमें 2025 में सबसे अधिक 23,977 लाभार्थी शामिल रहे। वहीं, राज्य सरकार की रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट (आरटीए) योजना के तहत 2019 से 2025 के बीच 6,810 लोगों को मुफ्त इलाज मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *