सोला साइंस सिटी के पास पार्किंग में लगी आग, छह कारों के पहिए जले

सोला साइंस सिटी के पास पार्किंग में लगी आग, छह कारों के पहिए जले

अहमदाबाद शहर के सोला साइंस सिटी क्षेत्र स्थित एक पार्किंग में बुधवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग पर फायर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काबू पा लिया। इस आग में छह कारें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं जबकि कुछ को आंशिक नुकसान पहुंचा।

राहत की बात रही कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट या जान का नुकसान नहीं हुआ।साइंस सिटी के निकट मंगलदीप कैपिटल के पीछे स्थित पार्किंग क्षेत्र में दोपहर 1.36 मिनट पर आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को मिली। थलतेज फायर स्टेशन से मिनी फायर फाइटर और दो गजराज फायर टैंकर सहित कुल पांच वाहन तत्काल मौके पर भेजे गए। आग की गंभीरता को देखते हुए विभागीय अधिकारी और स्टाफ भी तुरंत पहुंचे।मनपा के फायर विभाग के अनुसार ऑपरेशन के दौरान डिप्टी ऑफिसर, स्टेशन ऑफिसर और सब ऑफिसर के मार्गदर्शन में टीम ने आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की।

फायर विभाग ने लगभग 45 हजार लीटर पानी का उपयोग कर आग पर काबू पाया। करीब डेढ़ घंटे की लगातार मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *