सुपौल में LPG गैस किल्लत से कंज्यूमर परेशान:त्रिवेणीगंज बाजार के पास सड़क जाम कर किया विरोध

सुपौल में LPG गैस किल्लत से कंज्यूमर परेशान:त्रिवेणीगंज बाजार के पास सड़क जाम कर किया विरोध

सुपौल में LPG गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने त्रिवेणीगंज-पिपरा सड़क मार्ग पर NH-327E को जाम कर जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ देर तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बघला के पास NH-327E की है, जहां बड़ी संख्या में गैस उपभोक्ता सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पिछले एक सप्ताह से लेकर दस दिनों तक उन्हें LPG गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कई उपभोक्ता रोजाना गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर 1500 रुपये तक में बेचने का आरोप प्रदर्शनकारियों ने गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसी की ओर से गैस नहीं होने की बात कही जा रही है, जबकि खुले बाजार में कालाबाजारी के जरिए गैस सिलेंडर 1500 रुपये तक में बेचा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि एजेंसी से ही बड़े पैमाने पर सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा सड़क जाम के कारण NH-327E पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद लोगों ने धीरे-धीरे जाम समाप्त किया। जाम हटने के बाद सड़क पर आवागमन फिर से सामान्य हो सका। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गैस आपूर्ति व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। सुपौल में LPG गैस की किल्लत से परेशान उपभोक्ताओं का गुस्सा सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने त्रिवेणीगंज-पिपरा सड़क मार्ग पर NH-327E को जाम कर जमकर हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुछ देर तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बघला के पास NH-327E की है, जहां बड़ी संख्या में गैस उपभोक्ता सड़क पर उतर आए और सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पिछले एक सप्ताह से लेकर दस दिनों तक उन्हें LPG गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कई उपभोक्ता रोजाना गैस एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर 1500 रुपये तक में बेचने का आरोप प्रदर्शनकारियों ने गैस एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसी की ओर से गैस नहीं होने की बात कही जा रही है, जबकि खुले बाजार में कालाबाजारी के जरिए गैस सिलेंडर 1500 रुपये तक में बेचा जा रहा है। लोगों का आरोप है कि एजेंसी से ही बड़े पैमाने पर सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है, जिसके कारण आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा सड़क जाम के कारण NH-327E पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समझाने के बाद लोगों ने धीरे-धीरे जाम समाप्त किया। जाम हटने के बाद सड़क पर आवागमन फिर से सामान्य हो सका। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गैस आपूर्ति व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *