भागलपुर में LPG की किल्लत, एजेंसी के बाहर लगी कतार:लोग बोले- घर में सिलेंडर खत्म हो गया, गैस नहीं मिल रहा

भागलपुर में LPG की किल्लत, एजेंसी के बाहर लगी कतार:लोग बोले- घर में सिलेंडर खत्म हो गया, गैस नहीं मिल रहा

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ी खबरों के बीच गैस आपूर्ति की दिक्कत अब भागलपुर में भी दिखने लगी है। आज शहर के अलग-अलग गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। लोग घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने के एजेंसियों के बाहर पहुंच गए और घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कई जगहों पर उपभोक्ताओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई लोग खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी के बाहर कतार में खड़े दिखाई दिए। स्थिति यह रही कि सुबह से ही एजेंसियों के बाहर अफरा-तफरी जैसा माहौल बना रहा। लोगों में इस बात को लेकर चिंता देखी गई कि कहीं गैस की आपूर्ति बाधित न हो जाए। कतार में लगे उपभोक्ता सुधीर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस की कमी को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं। इसी कारण वे पहले ही सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गए हैं, ताकि आने वाले दिनों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। लोग बोले- घर में सिलेडर नहीं उपभोक्ता भगत कुमार ने कहा कि ने कहा कि अगर अभी सिलेंडर नहीं लिया तो बाद में गैस मिलने में दिक्कत हो सकती है। 2 सप्ताह पहले ही मैने बुकिग करवाया था। आज मुझे गैस नहीं मिल रहा है। यहां लोगों का कहना है कि जीरो माइल से गैस मिलेगा। वहां भी आज गाड़ी नहीं है। कल गाड़ी आएगी। अगर कल भी गाड़ी नहीं आएगी, तो कल भी गैस नहीं मिलेगा। मेरे घर में सिलेडर नहीं है। एजेंसी संचालकों पंकज ने बताया कि भागलपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। अचानक भीड़ बढ़ने के कारण वितरण की प्रक्रिया थोड़ी धीमी जरूर हो गई है। गैस एजेंसी के संचालक प्रणव सिंह ने बताया कि अफवाहों के कारण लोग घबरा रहे हैं, जबकि ऐसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि एजेंसी के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और सभी उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार सिलेंडर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य तरीके से ही गैस की बुकिंग कराएं। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव से जुड़ी खबरों के बीच गैस आपूर्ति की दिक्कत अब भागलपुर में भी दिखने लगी है। आज शहर के अलग-अलग गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। लोग घरेलू एलपीजी सिलेंडर लेने के एजेंसियों के बाहर पहुंच गए और घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। अचानक बढ़ी भीड़ के कारण कई जगहों पर उपभोक्ताओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई लोग खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी के बाहर कतार में खड़े दिखाई दिए। स्थिति यह रही कि सुबह से ही एजेंसियों के बाहर अफरा-तफरी जैसा माहौल बना रहा। लोगों में इस बात को लेकर चिंता देखी गई कि कहीं गैस की आपूर्ति बाधित न हो जाए। कतार में लगे उपभोक्ता सुधीर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस की कमी को लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं। इसी कारण वे पहले ही सिलेंडर लेने के लिए पहुंच गए हैं, ताकि आने वाले दिनों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। लोग बोले- घर में सिलेडर नहीं उपभोक्ता भगत कुमार ने कहा कि ने कहा कि अगर अभी सिलेंडर नहीं लिया तो बाद में गैस मिलने में दिक्कत हो सकती है। 2 सप्ताह पहले ही मैने बुकिग करवाया था। आज मुझे गैस नहीं मिल रहा है। यहां लोगों का कहना है कि जीरो माइल से गैस मिलेगा। वहां भी आज गाड़ी नहीं है। कल गाड़ी आएगी। अगर कल भी गाड़ी नहीं आएगी, तो कल भी गैस नहीं मिलेगा। मेरे घर में सिलेडर नहीं है। एजेंसी संचालकों पंकज ने बताया कि भागलपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। अचानक भीड़ बढ़ने के कारण वितरण की प्रक्रिया थोड़ी धीमी जरूर हो गई है। गैस एजेंसी के संचालक प्रणव सिंह ने बताया कि अफवाहों के कारण लोग घबरा रहे हैं, जबकि ऐसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि एजेंसी के पास पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और सभी उपभोक्ताओं को जरूरत के अनुसार सिलेंडर दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और सामान्य तरीके से ही गैस की बुकिंग कराएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *