समस्तीपुर में 14 मार्च को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत:कोर्ट की लंबी प्रक्रिया से लोगों को राहत मिलेगी, शहर में निकला जागरूकता रथ

समस्तीपुर में 14 मार्च को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत:कोर्ट की लंबी प्रक्रिया से लोगों को राहत मिलेगी, शहर में निकला जागरूकता रथ

समस्तीपुर में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगा। इसको लेकर आज व्यवहार न्यायालय परिसर से लोक अदालत जागरूकता रथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार ने कहा कि 14 मार्च को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है ।इस अदालत में 14 विभिन्न बैंकों से जुड़े मामले को देखा जाएगा। जागरूकता रथ रवाना करने के पीछे का उद्देश्य है कि सभी लोगों को यह जानकारी हो सके कि लोक अदालत का आयोजन है। ज्यादा से ज्यादा लोग इस लोक अदालत में पहुंचकर मामले को सलटा सकें। पीड़ितों को काफी परेशानी होती मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मनोज कुमार ने कहा कि कोर्ट की लंबी प्रक्रिया के कारण पीड़ितों को काफी परेशानी होती है। इससे इतर लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस बार चालान से संबंधित मामले के साथ ही श्रम विभाग बैंक के अलावा कोर्ट से संबंधित कई मामलों को रखा गया है, जिसमें आपसी सुलह के आधार पर मामले को सुलटाया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों से आह्वान किया गया है कि कोर्ट की लंबी प्रक्रिया से बचने के लिए इस अदालत में आकर मामले का समाधान करें परेशानी और आर्थिक क्षति से बचें। न्यायाधीशों की ओर से बताया गया कि जागरूकता रथ जिले के अलग-अलग अनुमंडल क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को लोक अदालत के बारे में जानकारी देगी ,ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लोक अदालत में पहुंच सके । इस मौके पर बड़ी संख्या में कोर्ट के न्यायाधीश और वकील मौजूद थे। समस्तीपुर में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगा। इसको लेकर आज व्यवहार न्यायालय परिसर से लोक अदालत जागरूकता रथ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मनोज कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार ने कहा कि 14 मार्च को जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है ।इस अदालत में 14 विभिन्न बैंकों से जुड़े मामले को देखा जाएगा। जागरूकता रथ रवाना करने के पीछे का उद्देश्य है कि सभी लोगों को यह जानकारी हो सके कि लोक अदालत का आयोजन है। ज्यादा से ज्यादा लोग इस लोक अदालत में पहुंचकर मामले को सलटा सकें। पीड़ितों को काफी परेशानी होती मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मनोज कुमार ने कहा कि कोर्ट की लंबी प्रक्रिया के कारण पीड़ितों को काफी परेशानी होती है। इससे इतर लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस बार चालान से संबंधित मामले के साथ ही श्रम विभाग बैंक के अलावा कोर्ट से संबंधित कई मामलों को रखा गया है, जिसमें आपसी सुलह के आधार पर मामले को सुलटाया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों से आह्वान किया गया है कि कोर्ट की लंबी प्रक्रिया से बचने के लिए इस अदालत में आकर मामले का समाधान करें परेशानी और आर्थिक क्षति से बचें। न्यायाधीशों की ओर से बताया गया कि जागरूकता रथ जिले के अलग-अलग अनुमंडल क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को लोक अदालत के बारे में जानकारी देगी ,ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लोक अदालत में पहुंच सके । इस मौके पर बड़ी संख्या में कोर्ट के न्यायाधीश और वकील मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *