Beauty Tips: ऑफिस की जल्दी में बस 90 सेकेंड में पाएं परफेक्ट आंखें, ये Makeup Hacks आजमाएं

Beauty Tips: ऑफिस की जल्दी में बस 90 सेकेंड में पाएं परफेक्ट आंखें, ये Makeup Hacks आजमाएं
सुबह ऑफिस की जल्दी हो या फिर अचानक किसी फंक्शन में जाना पड़े या रोजाना लुक में थोड़ा ग्लैमर जोड़ना हो। इन सबमें सबसे ज्यादा फोकस आंखों पर जाता है। क्योंकि सही और अच्छे आई मेकअप की मदद से आप पूरे चेहरे की खूबसूरती को कुछ मिनटों में निखार सकती हैं। हालांकि अक्सर समय की कमी के कारण हम आई मेकअप को स्किप कर देते हैं या फिर ठीक तरह से नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर आपसे कहा जाए कि सिर्फ 1 मिनट 30 सेकेंड में अपनी आंखों को डिफाइन, बड़ा और अट्रैक्टिव बनाना हो। तो इस आर्टिकल के जरिए हम आपको आसान मेकअप हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे आप कुछ मिनटों में परफेक्ट आई लुक पा सकते हैं।

आई प्राइमर

वहीं आई प्राइमर अच्छा बेस तैयार होता है। इसके बाद कंसीलर से आंखों के आसपास के ब्लैक पैच को कवर कर लें। इससे आपको आंखों पर अन्य मेकअप के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने में आसानी होगी।

इसे भी पढ़ें: महंगे Manicure-Pedicure को कहें Bye! घर पर पाएं मिनटों में Instant Glow, ये नुस्खा है कमाल

ऐसे लगाएं आई लाइनर

अगर आपको ग्लैमरस लुक जल्दी चाहिए तो आपको कैट आई लुक ट्राई करना चाहिए। आप अपर और लोअर आई लिड पर आईलाइनर लगाएं। दोनों ही कोनों को बाहर की तरफ खींचे। इसको कर्व अंदाज में बाहर लेकर आएं, जिससे कि दोनों लाइनें एक-दूसरे से जुड़ जाएं।

आंखों को ऐसे दिखाएं बड़ा

बता दें कि आंखों को बड़ा दिखाना काफी आसान है। इसके लिए आप काजल पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्लैक की जगह आपको व्हाइट कलर की पेंसिल का इस्तेमाल करना चाहिए। आईलाइनर जितना हो सके पतला लगाएं। ऐसा करने से आपकी आंखें भी लंबी और पतली नजर आएंगी। फिर मस्कारा लगाएं। इससे आपकी आंखें बड़ी और डिफाइन लगेंगी।

आंखों पर ऐसे लगाएं आई शैडो

हालांकि बहुत सारी महिलाओं को आंखों पर आई शैडो लगाना नहीं आता है। तो वहीं कुछ महिलाओं को आई शैडो में सही रंगो का चयन करना नहीं ता है। अगर आपको ज्यादा मैसी नहीं करना है, तो आंखों पर लाइट शेड के कलर्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
वहीं 1 मिनट 30 सेकेंड के अंदर आपका आई मेकअप कंप्लीट हो जाएगा। इस तरह से आप रोज आई मेकअप कर सकती हैं। साथ ही अपनी ड्रेस से मैचिंग करते हुए आई शैडो कलर्स का चुनाव कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *