ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी दिखने लगा है। देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपए और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 115 रुपए बढ़ गए हैं। इसके साथ ही कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति में भी कमी आई है। कई घरेलू उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। बुकिंग नंबर भी बंद आ रहे हैं, जिससे सिलेंडर बुक नहीं हो पा रहे हैं। गैस एजेंसियों के बाहर भी लंबी कतारें देखी जा रही हैं। यह समस्या ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध की वजह से उत्पन्न हुई है। यदि स्थिति ऐसी ही बनी रही, तो हालात और खराब होने की आशंका है। देखें फोटो… डीसी बोले- पेट्रोल- गैस की कोई कम नहीं इस मामले पर गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर आदित्य उप्पल का कहना है कि गुरदासपुर जिले में पेट्रोल और घरेलू गैस की आपूर्ति को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने लोगों से कहा कि घबराने की कोई जरुरत नहीं है। डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी दी कि उन्होंने भारत पेट्रोलियम और गैस एजेंसी के मालिकों के साथ बैठक की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई पेट्रोल या गैस का भंडारण करने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


