समस्तीपुर में 2 भाइयों पर कुदाल-कुल्हाड़ी से हमला:सिर में लगी चोट, तीन कट्ठा जमीन के लिए झगड़ा; काम करने से रोकने पर पीटा

समस्तीपुर में 2 भाइयों पर कुदाल-कुल्हाड़ी से हमला:सिर में लगी चोट, तीन कट्ठा जमीन के लिए झगड़ा; काम करने से रोकने पर पीटा

समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में तीन कट्ठा जमीन के झगड़े को लेकर दो भाइयों पर कुदाली और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। घटना मुख्तियारपुर सलखननी वार्ड-11 में हुई, जहां रजिस्ट्री जमीन पर काम करने से रोकने पर हमलावरों ने दोनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल भाइयों की पहचान 30 साल के बिट्टू पोद्दार और 32 साल के कुंदन पोद्दार के रूप में हुई है। वे दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर सलखननी वार्ड-11 के निवासी मनोज पोद्दार के बेटे हैं। कोर्ट में चल रहा है मामला बिट्टू पोद्दार ने बताया कि उनके पिता मनोज पोद्दार ने 22 दिसंबर 2022 को गांव के रामविलास दास से तीन कट्ठा जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी। रजिस्ट्री के दौरान खाता-खेसरा गलत दर्ज हो गया था, जिसके सुधार के लिए दलसिंहसराय न्यायालय में एक मामला दर्ज कराया गया था और उसकी सुनवाई चल रही थी। इसी बीच, लक्ष्मण पासवान, बिंदेश्वर पासवान और अशोक पासवान नामक व्यक्तियों ने विवादित खेत पर काम शुरू कर दिया। जब बिट्टू और कुंदन पोद्दार उन्हें रोकने पहुंचे, तो उन पर लाठी, डंडा, कुदाली और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। इस हमले में दोनों भाइयों के सिर फट गए। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल भाइयों को इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। दोनों भाइयों के सिर में लगी चोट सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर नीरज कुमार की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर ने बताया कि दोनों भाइयों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और कई टांके लगे हैं। उनकी सीटी स्कैन कराई जा रही है, जिसके बाद आगे का इलाज किया जाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने नगर थाने की पुलिस को सूचना दे दी है। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से उन्हें सूचना मिली हुई है। नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल घायल लोगों से फर्द बयान लिए जाने को लेकर भेजा जा रहा है। घयल लोगों से फर्द व्यान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई को लेकर दलसिंहसराय थाना भेज दिया जाएगा समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में तीन कट्ठा जमीन के झगड़े को लेकर दो भाइयों पर कुदाली और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। घटना मुख्तियारपुर सलखननी वार्ड-11 में हुई, जहां रजिस्ट्री जमीन पर काम करने से रोकने पर हमलावरों ने दोनों भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल भाइयों की पहचान 30 साल के बिट्टू पोद्दार और 32 साल के कुंदन पोद्दार के रूप में हुई है। वे दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर सलखननी वार्ड-11 के निवासी मनोज पोद्दार के बेटे हैं। कोर्ट में चल रहा है मामला बिट्टू पोद्दार ने बताया कि उनके पिता मनोज पोद्दार ने 22 दिसंबर 2022 को गांव के रामविलास दास से तीन कट्ठा जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी। रजिस्ट्री के दौरान खाता-खेसरा गलत दर्ज हो गया था, जिसके सुधार के लिए दलसिंहसराय न्यायालय में एक मामला दर्ज कराया गया था और उसकी सुनवाई चल रही थी। इसी बीच, लक्ष्मण पासवान, बिंदेश्वर पासवान और अशोक पासवान नामक व्यक्तियों ने विवादित खेत पर काम शुरू कर दिया। जब बिट्टू और कुंदन पोद्दार उन्हें रोकने पहुंचे, तो उन पर लाठी, डंडा, कुदाली और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। इस हमले में दोनों भाइयों के सिर फट गए। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल भाइयों को इलाज के लिए दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। दोनों भाइयों के सिर में लगी चोट सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर नीरज कुमार की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर ने बताया कि दोनों भाइयों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और कई टांके लगे हैं। उनकी सीटी स्कैन कराई जा रही है, जिसके बाद आगे का इलाज किया जाएगा। घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने नगर थाने की पुलिस को सूचना दे दी है। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से उन्हें सूचना मिली हुई है। नगर थाने में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को सदर अस्पताल घायल लोगों से फर्द बयान लिए जाने को लेकर भेजा जा रहा है। घयल लोगों से फर्द व्यान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई को लेकर दलसिंहसराय थाना भेज दिया जाएगा  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *