कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका में पॉलिटेक्निक कॉलेज के 22 वर्षीय छात्र राजू रॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। राजू वैशाली जिले के देसरी थाना अंतर्गत महनार नया गांव विषहरि स्थान निवासी दामोदर राय के पुत्र थे। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। राजू भेड़िया रहिका स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में मैकेनिकल विंग के सेकंड ईयर के छात्र थे। वह पिछले डेढ़ वर्षों से सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रेखा वार्ड संख्या एक निवासी अवधेश कुमार सिंह के किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता दामोदर राय ने बताया कि राजू 2 मार्च को होली की छुट्टी में घर आए थे और 6 मार्च को कटिहार लौट गए थे। घटना से 24 घंटे पहले सोमवार देर शाम भी राजू से बात हुई थी, जिसमें किसी अनहोनी का कोई संकेत नहीं मिला था। दामोदर राय के अनुसार, मंगलवार सुबह 8:20 बजे पड़ोसी बबलू कुमार ने उन्हें फोन कर राजू द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी। बबलू को यह जानकारी इसी मकान में रहने वाले एक अन्य छात्र ने सुबह 7:30 बजे दी थी। घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि बगल के कमरे में रहने वाले दो छात्रों ने दरवाजा तोड़कर पंखे से लटक रहे राजू का शव नीचे उतारा था। इन दोनों छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी। कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रहिका में पॉलिटेक्निक कॉलेज के 22 वर्षीय छात्र राजू रॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। राजू वैशाली जिले के देसरी थाना अंतर्गत महनार नया गांव विषहरि स्थान निवासी दामोदर राय के पुत्र थे। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। राजू भेड़िया रहिका स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में मैकेनिकल विंग के सेकंड ईयर के छात्र थे। वह पिछले डेढ़ वर्षों से सहायक थाना क्षेत्र के भेड़िया रेखा वार्ड संख्या एक निवासी अवधेश कुमार सिंह के किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता दामोदर राय ने बताया कि राजू 2 मार्च को होली की छुट्टी में घर आए थे और 6 मार्च को कटिहार लौट गए थे। घटना से 24 घंटे पहले सोमवार देर शाम भी राजू से बात हुई थी, जिसमें किसी अनहोनी का कोई संकेत नहीं मिला था। दामोदर राय के अनुसार, मंगलवार सुबह 8:20 बजे पड़ोसी बबलू कुमार ने उन्हें फोन कर राजू द्वारा आत्महत्या करने की सूचना दी। बबलू को यह जानकारी इसी मकान में रहने वाले एक अन्य छात्र ने सुबह 7:30 बजे दी थी। घटना की सूचना मिलते ही सहायक थाना पुलिस और एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि बगल के कमरे में रहने वाले दो छात्रों ने दरवाजा तोड़कर पंखे से लटक रहे राजू का शव नीचे उतारा था। इन दोनों छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी।


