Water Bottle Expiry Date: क्या बोतल का पानी भी होता है खराब? खरीदने से पहले जान लें एक्सपायरी और स्टोरेज नियम

Water Bottle Expiry Date: क्या बोतल का पानी भी होता है खराब? खरीदने से पहले जान लें एक्सपायरी और स्टोरेज नियम

Water Bottle Expiry Date: सफर के दौरान, घर या ऑफिस में काम करते समय लोग बोतलबंद पानी का इस्तेमाल करने ज्यादा करने लगे हैं। ट्रेन, बस, एयरपोर्ट या बाजार में आसानी से मिलने वाली ये पानी की बंद बोतलें लोगों को सुरक्षित और साफ पानी का भरोसा देती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस तरह खाने की चीजों की एक्सपायरी होती है वैसे ही इन पानी की बोतलों की भी एक्सपायरी डेट होती है? लोगों को लगता है कि पानी कभी खराब नहीं होता। लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार बोतलबंद पानी की भी एक्सपायरी होती है, जिसे नजरअंदाज करने से सेहत खराब हो सकती है।

Plastic Bottle Expiry Date: प्लास्टिक बोतल तय करती है एक्सपायरी

दुकानों पर मिलने वाला पैक्ड पानी फूड ग्रेड PET (Polyethylene Terephthalate) प्लास्टिक से बनी बोतलों में भरा जाता है। यह प्लास्टिक सुरक्षित तो है, लेकिन हमेशा के लिए नहीं। अगर पानी की बोतल को ज्यादा गर्म जगह या तेज धूप में रखा जाए, तो प्लास्टिक की बोतल में मौजूद कुछ केमिकल पानी में घुल सकते हैं। इससे पानी की क्वालिटी पर फर्क पड़ सकता है। इसीलिए कंपनियां बोतल पर मैन्युफैक्चरिंग डेट (बनने की तारीख) और एक्सपायरी डेट लिखती हैं।

Water Storage Safety Tips: गलत स्टोरेज से जल्दी खराब हो सकता है पानी

बोतल में बंद पानी की क्वालिटी सिर्फ उस पानी की पैकिंग डेट पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि उस पानी की बोतल के लिए ये भी जरूरी होता है की उसे कहां रखा गया है। अगर पानी की बोतल को गर्म कार के अंदर, धूप में या ज्यादा गर्म जगह पर रखते है तो पानी का स्वाद बदल सकता है। साथ ही इसमें सूक्ष्म जीव भी बढ़ सकते है, जो पानी को खराब कर सकते है। इसलिए बोतलबंद पानी को हमेशा ठंडी, सूखी और छायादार जगह पर रखना चाहिए।

Water Safety: बोतल खोलने के बाद कितने समय तक सुरक्षित रहता है पानी?

जब तक बोतल सील पैक्ड रहती है, तब तक पानी सेफ माना जाता है। लेकिन बोतल खोलने के बाद पानी वातावरण के संपर्क में आ जाता है। इससे पानी में बैक्टीरिया बढ़ सकते है, खासकर गर्म मौसम में यह तेजी से हो सकता है। इसलिए बोतल खोलने के बाद पानी को 24 से 48 घंटे के अंदर ही इस्तेमाल कर लेना चाहिए। आपको पानी उसी समय नहीं पीना है तो उसे फ्रिज में रखना बेहतर विकल्प माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *