गुमला जिले के जारी थाना क्षेत्र के देबीडीह गांव निवासी 85 वर्षीय सदरक बैक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर जारी थाना के एसआई किस्तो राम ने बुधवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि यह घटना 13 फरवरी 2026 को हुई थी। मृतक के परिजन सत्य राज खलखो के अनुसार, सदरक बैक सुबह तालाब से शौच कर लौट रहे थे, तभी गांव के ही इजीकिये लकड़ा नामक एक युवक ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इजीकिये लकड़ा कथित तौर पर नशे की हालत में था। आरोपी युवक ने वृद्ध सदरक बैक के साथ लात-घूंसे से मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले जशपुर अस्पताल ले जाया गया, फिर चैनपुर और बाद में सदर अस्पताल गुमला में भी इलाज कराया गया। इसके बाद उनका इलाज घर पर चल रहा था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक इजीकिये लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। गुमला जिले के जारी थाना क्षेत्र के देबीडीह गांव निवासी 85 वर्षीय सदरक बैक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर जारी थाना के एसआई किस्तो राम ने बुधवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि यह घटना 13 फरवरी 2026 को हुई थी। मृतक के परिजन सत्य राज खलखो के अनुसार, सदरक बैक सुबह तालाब से शौच कर लौट रहे थे, तभी गांव के ही इजीकिये लकड़ा नामक एक युवक ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। इजीकिये लकड़ा कथित तौर पर नशे की हालत में था। आरोपी युवक ने वृद्ध सदरक बैक के साथ लात-घूंसे से मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें पहले जशपुर अस्पताल ले जाया गया, फिर चैनपुर और बाद में सदर अस्पताल गुमला में भी इलाज कराया गया। इसके बाद उनका इलाज घर पर चल रहा था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक इजीकिये लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।


