सहरसा में पति ने पत्नी की जमीन पर पटककर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार सुबह सहरसा के बनगांव नगर पंचायत वार्ड नंबर 17 में हुई। मृतकों की पहचान रमण खां (40) और उनकी पत्नी सोनी देवी (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे घरेलू विवाद में हत्या और आत्महत्या का मामला बताया है। मृतक रमण खां दिल्ली में मजदूरी करता था, जबकि उसकी पत्नी सोनी देवी गृहिणी थीं। दोनों के 3 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. SDPO ने भी मौके का निरीक्षण किया सहरसा सदर SDPO आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह बनगांव थाना अध्यक्ष को फोन पर सूचना मिली थी कि वार्ड 17 में पति-पत्नी के शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। SDPO ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि पति रमण खां ने पहले अपनी पत्नी सोनी देवी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामले की तहकीकात के लिए FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना के मूल कारणों का पता लगाने में जुटी है। सहरसा में पति ने पत्नी की जमीन पर पटककर हत्या कर दी। इसके बाद पति ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार सुबह सहरसा के बनगांव नगर पंचायत वार्ड नंबर 17 में हुई। मृतकों की पहचान रमण खां (40) और उनकी पत्नी सोनी देवी (38) के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इसे घरेलू विवाद में हत्या और आत्महत्या का मामला बताया है। मृतक रमण खां दिल्ली में मजदूरी करता था, जबकि उसकी पत्नी सोनी देवी गृहिणी थीं। दोनों के 3 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. SDPO ने भी मौके का निरीक्षण किया सहरसा सदर SDPO आलोक कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह बनगांव थाना अध्यक्ष को फोन पर सूचना मिली थी कि वार्ड 17 में पति-पत्नी के शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। SDPO ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि पति रमण खां ने पहले अपनी पत्नी सोनी देवी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामले की तहकीकात के लिए FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना के मूल कारणों का पता लगाने में जुटी है।


