Traffic diversion: भोपाल में ’15 मई’ तक बंद रहेंगे ये रास्ते, नहीं निकल पाएंगी गाड़ियां

Traffic diversion: भोपाल में ’15 मई’ तक बंद रहेंगे ये रास्ते, नहीं निकल पाएंगी गाड़ियां

Traffic diversion: 15 मई तक अगर आप घर से मंत्रालय, न्यू मार्केट इत्यादि की तरफ जाना चाहेंगे तो ये खबर आपके काम की है। शहर में बोर्ड ऑफिस से ज्योति चौराहा के धंसे 50 साल पुराने नाले को बॉक्स कल्वर्ट के तौर पर बनाने का काम बीते दिन से शुरू हुआ। इसके लिए बोर्ड ऑफिस से चेतक ब्रिज के बीच 15 मई तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।

यहां 24 मीटर लंबाई और तीन मीटर चौड़ाई में बॉक्स कल्वर्ट बनाई जाएगी। अभी रोड के आधे हिस्से में काम शुरू किया है। एक माह बाद इसके दूसरे हिस्से का काम शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है।

निर्माण से दिनभर प्रभावित रहा ट्रैफिक

बीते दिन बंद हिस्से की वजह से एमपी नगर का ट्रैफिक प्रभावित रहा। पहला दिन होने से लोगों को यहां परेशानी का सामना करते हुए भी देखा गया। 16 जुलाई 2025 को यहां नाला अचानक धंस गया था। धंसाव से रोड का करीब दस फीट हिस्सा खत्म हो गया था। तब रात में ही यहां सीसी स्लैब से डक्ट को तैयार किया, हालांकि ये अस्थायी काम था।

अब इसे सीसी बॉक्स कल्वर्ट से मजबूत किया जा रहा है। इसके निर्माण के बाद यहां से भारी वाहन भी गुजर सकेंगे। अब तक भारी वाहनों पर यहां रोक लगा रखी थी। धंसे हुए हिस्से को बैरिकेड्स से बंद किया हुआ था।

प्री-कास्ट कल्वर्ट की योजना थी

पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री एसएस जायसवाल का कहना है, गुजरात से प्री-कास्ट कल्वर्ट लाना मुश्किल और महंगा हो रहा था। 24 मीटर की लंबाई में मजबूती भी नहीं मिल पाती। नए सिरे से डिजाइन किया तो मौके पर ही कल्वर्ट बनाना तय किया। ये मजबूत पुलिया बनेगी। बता दें, 1970 में पत्थरों की पिङ्क्षचग से बना नाला पानी के लगातार रिसाव से कमजोर हुआ। मिट्टी हटी और रोड धंस गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *