ओरछा में सूने घर से सोना-चांदी, टीवी और राशन चोरी:परिवार शादी में गया था बरुआ सागर, ताले तोड़कर घुसे थे अंदर

ओरछा के वार्ड क्रमांक 13 में एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। जब परिवार शादी समारोह में गया हुआ था, तब अज्ञात चोरों ने घर में सेंधमारी कर सोना-चांदी के जेवर, टीवी और राशन का सामान चुरा लिया। निवाड़ी जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 निवासी काशीराम कुशवाहा, जिन्हें ‘मास्टर साहब’ के नाम से भी जाना जाता है, अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के बरुआ सागर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उनका घर खाली था। बताया गया है कि देर रात अज्ञात चोरों ने घर के बाहर लगे ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने घर के सभी कमरों को खंगाला और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए। इसके अलावा, चोर घर में रखा टेलीविजन, तेल, शक्कर और अन्य राशन का सामान भी अपने साथ ले गए। शादी समारोह से लौटने पर काशीराम कुशवाहा और उनके परिवार ने घर का दरवाजा टूटा हुआ पाया। अंदर देखने पर अलमारी खुली थी और सामान बिखरा पड़ा था। जेवरात, टीवी और राशन गायब देखकर पीड़ित परिवार ने तत्काल ओरछा थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और चोरों की तलाश में जुट गई है। ओरछा थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है आसपास के सीसीटीवी फुटेज खांगले जा रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *