दरभंगा में गैस एजेंसी के गोदामों पर 2km लंबी लाइन:सुबह 4 बजे से खड़े हो रहे लोग, बोले- 2 दिन से खाली हाथ लौट रहे

दरभंगा में गैस एजेंसी के गोदामों पर 2km लंबी लाइन:सुबह 4 बजे से खड़े हो रहे लोग, बोले- 2 दिन से खाली हाथ लौट रहे

‘हम लोग पिछले तीन दिनों से गैस लेने के लिए लाइन में लग रहे हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। सुबह 5 बजे से ही लाइन लगानी पड़ती है। जब तक मेरा नंबर आता है, तब तक गैस खत्म हो जाती है। हम लोग मजदूरी करते हैं,काम छोड़कर गैस के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। भारी परेशानी हो गई है। मैं बहेड़ी गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने आया हूं।कल भी गैस लेने के लिए आया था और काफी देर तक लाइन में लगा रहा, लेकिन हमें गैस नहीं दिया गया।हमारी आंखों के सामने एक ट्रक से दूसरे ट्रक में गैस लोड कर कहीं बाहर भेज दिया गया। गैस सिलेंडर को लेकर इन दिनों काफी परेशानी हो रही है। पिछले एक सप्ताह से गैस के लिए भटक रहे हैं। दो दिन पहले भी लाइन में लगे थे, लेकिन गैस नहीं मिला और खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।’ दरभंगा के बहेड़ी बाजार समेत अलग-अलग इलाकों में एलपीजी गैस सिलेंडर के एजेंसियों के गोदामों के बाहर खड़े गांव के लोगों ने मंगलवार को दैनिक भास्कर से बातचीत में ये बातें कही थी। गैस एजेंसियों के गोदामों के बाहर करीब 1 किलोमीटर लंबी लाइन लग रही है। ग्रामीण पिछले 3 दिनों से रोजाना सुबह 4 बजे से सिलेंडर के लिए लाइन में लग रहे हैं, दोपहर 2 बजे तक भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है, मायूस होकर घर लौट रहे हैं। दरअसल, अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते गैस सप्लाई ठप हो गई है। इससे देश में LPG की किल्लत हो रही है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों ने कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक लगा दी है। बिहार में भी रसोई गैस सिलेंडर की कमी दिख रही है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले ये 2 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए रसोई गैस गोदाम के बाहर खड़े लोगों का क्या कहना है? बहोड़ी बाजार में गैस सिलेंडर गोदाम के बाहर मौजूद शाहिद ने बताया कि गैस लेने के लिए बहुत लंबी लाइन लगी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध जैसी स्थिति बनने से गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और कीमत भी बढ़ गई है। ऐसे में समय रहते सिलेंडर लेना जरूरी हो गया है, नहीं तो घर का चूल्हा-चौका ठप पड़ सकता है। नंदन मांझी ने बताया कि अब घरों में गैस पर ही खाना बनाने की आदत हो गई है, महिलाएं लकड़ी पर खाना बनाना भी नहीं चाहती हैं। इसलिए गैस लेना जरूरी हो गया है। अगर घर-घर गैस की सप्लाई होती तो हमें इस तरह लाइन में नहीं लगना पड़ता। उन्होंने कहा कि सरकार ने गैस का दाम भी बढ़ा दिया है, फिर भी हम लोग लेने को तैयार हैं, लेकिन गैस मिले तब ना। हर दिन लाइन में लगकर खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। गैस की कमी को बढ़ाया जाए तभी हम लोगों को राहत मिलेगी। एजेंसी वाले आम लोगों को परेशान कर रहे हैं श्रीपुर के अजय मुखिया ने बताया कि इस समय लग्न का मौसम है, शादी, मुंडन और उपनयन जैसे कार्यक्रम चल रहे हैं। ऐसे में गैस की जरूरत ज्यादा है, लेकिन एजेंसी वाले आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए गैस को ब्लैक में बेचा जा रहा है। अजय ने बताया कि कुछ दिन पहले होली थी, जिसके कारण सप्लाई नहीं हो रही थी। पहले गैस घर तक पहुंच जाती थी, लेकिन चार दिन इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर नहीं आया, इसलिए यहां आकर लाइन में लगना पड़ रहा है। दो दिनों से लाइन में लग रहे हैं, फिर भी गैस नहीं मिल पा रहा है। ‘एक सप्ताह से गैस सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं, नहीं मिल रहा है’ इंद्र कुमार पोद्दार ने बताया कि गैस सिलेंडर को लेकर इन दिनों काफी परेशानी हो रही है। पिछले एक सप्ताह से गैस के लिए भटक रहे हैं। दो दिन पहले भी लाइन में लगे थे, लेकिन गैस नहीं मिला और खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह से लाइन में लगे हुए हैं। पता नहीं गैस मिलेगा या नहीं, लेकिन उम्मीद है कि आज सिलेंडर मिल जाएगा। एजेंसी की ओर से बताया जाता है कि ऊपर से गैस की सप्लाई नहीं आ रही है, इसलिए दिक्कत हो रही है। सुबह 4 बजे से लाइन में खड़ा हूं, मेरा नंबर नहीं आया है मोहन पंडित ने बताया कि 20 दिन पहले ऐसी स्थिति नहीं होती थी। हमें घर पर ही गैस मिल जाया करता था। अब क्या कारण है, यह स्पष्ट नहीं बताया जा रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि दूसरे देशों में चल रहे युद्ध के कारण गैस की कमी हो गई है, तो कुछ लोग आपूर्ति कम होने की बात कह रहे हैं। मोहन पंडित ने कहा कि हम गैस एजेंसी के प्रबंधक से अपील करते हैं कि गैस का वितरण सुचारू और व्यवस्थित तरीके से कराया जाए। लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अब गर्मी का मौसम भी आ गया है और दोपहर 2-3 बजे तक लाइन में खड़े रहकर गैस लेना पड़ रहा है, जिससे पब्लिक को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। गैस एजेंसी के मैनेजर ने कहा- होली के बाद से आपूर्ति कम हुई है इधर, बहेड़ी एचपी गैस एजेंसी के मैनेजर विजय राज उर्फ कृष्णा ने बताया कि होली के बाद से गैस की आपूर्ति कम हो गई है। प्लांट में कच्चा गैस नहीं आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। जितनी डिमांड है, उतनी खेप नहीं मिल पा रही है, इसी कारण एजेंसी पर लोगों की भीड़ लग रही है। उन्होंने कहा कि कुछ हद तक दूसरे देशों में चल रहे युद्ध का भी असर दिख रहा है, वहीं होली के दौरान कई ड्राइवर छुट्टी पर थे, जिससे सप्लाई प्रभावित हुई। कृष्णा ने बताया कि पहले हम लोग घर-घर गैस की डिलीवरी कराते थे और ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होती थी। जैसे ही आपूर्ति सामान्य होगी, हम लोग फिर से सुचारू रूप से गैस का वितरण शुरू कर देंगे। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की LPG गैस अब 913 रुपए की मिल रही है। पहले यह 853 रुपए की थी। बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। वहीं 19 किग्रा वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 1 मार्च को 115 रुपए बढ़ाए गए थे। यह अब 1883 रुपए का मिल रहा है। कब तक सुधरेंगे हालात? इंडियन ऑयल के मुख्य महाप्रबंधक (LPG) के.एम. ठाकुर का कहना है कि ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है और पैनिक बुकिंग न करें। सरकार अब अमेरिका जैसे देशों से वैकल्पिक कार्गो मंगाने पर विचार कर रही है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर G7 देश अपने इमरजेंसी तेल भंडार से सप्लाई जारी करने पर चर्चा कर रहे हैं, ताकि ग्लोबल मार्केट में ऊर्जा संकट को कम किया जा सके। रूस और अल्जीरिया से भी अतिरिक्त कच्चा तेल आने की उम्मीद है। ‘हम लोग पिछले तीन दिनों से गैस लेने के लिए लाइन में लग रहे हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। सुबह 5 बजे से ही लाइन लगानी पड़ती है। जब तक मेरा नंबर आता है, तब तक गैस खत्म हो जाती है। हम लोग मजदूरी करते हैं,काम छोड़कर गैस के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। भारी परेशानी हो गई है। मैं बहेड़ी गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने आया हूं।कल भी गैस लेने के लिए आया था और काफी देर तक लाइन में लगा रहा, लेकिन हमें गैस नहीं दिया गया।हमारी आंखों के सामने एक ट्रक से दूसरे ट्रक में गैस लोड कर कहीं बाहर भेज दिया गया। गैस सिलेंडर को लेकर इन दिनों काफी परेशानी हो रही है। पिछले एक सप्ताह से गैस के लिए भटक रहे हैं। दो दिन पहले भी लाइन में लगे थे, लेकिन गैस नहीं मिला और खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।’ दरभंगा के बहेड़ी बाजार समेत अलग-अलग इलाकों में एलपीजी गैस सिलेंडर के एजेंसियों के गोदामों के बाहर खड़े गांव के लोगों ने मंगलवार को दैनिक भास्कर से बातचीत में ये बातें कही थी। गैस एजेंसियों के गोदामों के बाहर करीब 1 किलोमीटर लंबी लाइन लग रही है। ग्रामीण पिछले 3 दिनों से रोजाना सुबह 4 बजे से सिलेंडर के लिए लाइन में लग रहे हैं, दोपहर 2 बजे तक भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है, मायूस होकर घर लौट रहे हैं। दरअसल, अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते गैस सप्लाई ठप हो गई है। इससे देश में LPG की किल्लत हो रही है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों ने कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर रोक लगा दी है। बिहार में भी रसोई गैस सिलेंडर की कमी दिख रही है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट। सबसे पहले ये 2 तस्वीरें देखिए अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए रसोई गैस गोदाम के बाहर खड़े लोगों का क्या कहना है? बहोड़ी बाजार में गैस सिलेंडर गोदाम के बाहर मौजूद शाहिद ने बताया कि गैस लेने के लिए बहुत लंबी लाइन लगी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध जैसी स्थिति बनने से गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और कीमत भी बढ़ गई है। ऐसे में समय रहते सिलेंडर लेना जरूरी हो गया है, नहीं तो घर का चूल्हा-चौका ठप पड़ सकता है। नंदन मांझी ने बताया कि अब घरों में गैस पर ही खाना बनाने की आदत हो गई है, महिलाएं लकड़ी पर खाना बनाना भी नहीं चाहती हैं। इसलिए गैस लेना जरूरी हो गया है। अगर घर-घर गैस की सप्लाई होती तो हमें इस तरह लाइन में नहीं लगना पड़ता। उन्होंने कहा कि सरकार ने गैस का दाम भी बढ़ा दिया है, फिर भी हम लोग लेने को तैयार हैं, लेकिन गैस मिले तब ना। हर दिन लाइन में लगकर खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। गैस की कमी को बढ़ाया जाए तभी हम लोगों को राहत मिलेगी। एजेंसी वाले आम लोगों को परेशान कर रहे हैं श्रीपुर के अजय मुखिया ने बताया कि इस समय लग्न का मौसम है, शादी, मुंडन और उपनयन जैसे कार्यक्रम चल रहे हैं। ऐसे में गैस की जरूरत ज्यादा है, लेकिन एजेंसी वाले आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए गैस को ब्लैक में बेचा जा रहा है। अजय ने बताया कि कुछ दिन पहले होली थी, जिसके कारण सप्लाई नहीं हो रही थी। पहले गैस घर तक पहुंच जाती थी, लेकिन चार दिन इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर नहीं आया, इसलिए यहां आकर लाइन में लगना पड़ रहा है। दो दिनों से लाइन में लग रहे हैं, फिर भी गैस नहीं मिल पा रहा है। ‘एक सप्ताह से गैस सिलेंडर के लिए भटक रहे हैं, नहीं मिल रहा है’ इंद्र कुमार पोद्दार ने बताया कि गैस सिलेंडर को लेकर इन दिनों काफी परेशानी हो रही है। पिछले एक सप्ताह से गैस के लिए भटक रहे हैं। दो दिन पहले भी लाइन में लगे थे, लेकिन गैस नहीं मिला और खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह से लाइन में लगे हुए हैं। पता नहीं गैस मिलेगा या नहीं, लेकिन उम्मीद है कि आज सिलेंडर मिल जाएगा। एजेंसी की ओर से बताया जाता है कि ऊपर से गैस की सप्लाई नहीं आ रही है, इसलिए दिक्कत हो रही है। सुबह 4 बजे से लाइन में खड़ा हूं, मेरा नंबर नहीं आया है मोहन पंडित ने बताया कि 20 दिन पहले ऐसी स्थिति नहीं होती थी। हमें घर पर ही गैस मिल जाया करता था। अब क्या कारण है, यह स्पष्ट नहीं बताया जा रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि दूसरे देशों में चल रहे युद्ध के कारण गैस की कमी हो गई है, तो कुछ लोग आपूर्ति कम होने की बात कह रहे हैं। मोहन पंडित ने कहा कि हम गैस एजेंसी के प्रबंधक से अपील करते हैं कि गैस का वितरण सुचारू और व्यवस्थित तरीके से कराया जाए। लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अब गर्मी का मौसम भी आ गया है और दोपहर 2-3 बजे तक लाइन में खड़े रहकर गैस लेना पड़ रहा है, जिससे पब्लिक को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। गैस एजेंसी के मैनेजर ने कहा- होली के बाद से आपूर्ति कम हुई है इधर, बहेड़ी एचपी गैस एजेंसी के मैनेजर विजय राज उर्फ कृष्णा ने बताया कि होली के बाद से गैस की आपूर्ति कम हो गई है। प्लांट में कच्चा गैस नहीं आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। जितनी डिमांड है, उतनी खेप नहीं मिल पा रही है, इसी कारण एजेंसी पर लोगों की भीड़ लग रही है। उन्होंने कहा कि कुछ हद तक दूसरे देशों में चल रहे युद्ध का भी असर दिख रहा है, वहीं होली के दौरान कई ड्राइवर छुट्टी पर थे, जिससे सप्लाई प्रभावित हुई। कृष्णा ने बताया कि पहले हम लोग घर-घर गैस की डिलीवरी कराते थे और ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं होती थी। जैसे ही आपूर्ति सामान्य होगी, हम लोग फिर से सुचारू रूप से गैस का वितरण शुरू कर देंगे। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की LPG गैस अब 913 रुपए की मिल रही है। पहले यह 853 रुपए की थी। बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई हैं। वहीं 19 किग्रा वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 1 मार्च को 115 रुपए बढ़ाए गए थे। यह अब 1883 रुपए का मिल रहा है। कब तक सुधरेंगे हालात? इंडियन ऑयल के मुख्य महाप्रबंधक (LPG) के.एम. ठाकुर का कहना है कि ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है और पैनिक बुकिंग न करें। सरकार अब अमेरिका जैसे देशों से वैकल्पिक कार्गो मंगाने पर विचार कर रही है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर G7 देश अपने इमरजेंसी तेल भंडार से सप्लाई जारी करने पर चर्चा कर रहे हैं, ताकि ग्लोबल मार्केट में ऊर्जा संकट को कम किया जा सके। रूस और अल्जीरिया से भी अतिरिक्त कच्चा तेल आने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *