Prostitution Busted: मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़! संचालिका समेत ग्राहक गिरफ्तार

Prostitution Busted: मकान में देह व्यापार का भंडाफोड़! संचालिका समेत ग्राहक गिरफ्तार

Prostitution Busted: दुर्ग के नेहरू नगर क्षेत्र स्थित विद्या विहार कॉलोनी में पुलिस ने एक मकान में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का खुलासा किया है। इस कार्रवाई को महिला रक्षा टीम और स्मृति नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान मकान की संचालिका धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह रावत (35) और एक ग्राहक अमन शेख (25) को गिरफ्तार किया गया। वहीं मौके से आठ महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्हें जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद छोड़ दिया गया।

Prostitution Busted: अवैध रूप से वेश्यावृत्ति का संचालन

पुलिस को 10 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि विद्या विहार कॉलोनी के मकान नंबर 146/8 में महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। जांच के दौरान पता चला कि मकान में पैसों के लालच में अवैध रूप से वेश्यावृत्ति का संचालन किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से एक पल्सर बाइक, 12 मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री और 5,500 रुपए नकद बरामद किए।

इन सभी सामग्रियों को जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान महिलाओं की सुरक्षा और मानवाधिकारों का पूरा ध्यान रखा गया। अन्य महिलाओं के मामले में न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई, ताकि किसी निर्दोष महिला को अनावश्यक परेशानी न हो।

Prostitution Busted: अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही

पुलिस ने बताया कि IUCAW टीम और स्मृति नगर थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली। इस तरह की कार्रवाई से समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं से जुड़े अपराधों पर रोक लगाने में मदद मिलती है।

दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आसपास होने वाली किसी भी अवैध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार संचालिका धनवंती रावत और ग्राहक अमन शेख को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की गई है। साथ ही पुलिस ने कहा है कि भविष्य में भी इस तरह की अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *