लुधियाना में पिता के सामने कार ने बेटे को कुचला:गलत साइड में आकर तेज रफ्तार में मारी टक्कर, फिर भाग निकला, इकलौता बेटा था

लुधियाना में पिता के सामने कार ने बेटे को कुचला:गलत साइड में आकर तेज रफ्तार में मारी टक्कर, फिर भाग निकला, इकलौता बेटा था

जगराओं के गांव रूमी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसमें तेज रफ्तार कार ने पिता के सामने उसके 20 साल के बेटे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक क्षेत्र के रुमी गांव निवासी 20 साल का राजकुमार अपने पिता संजय कुमार के साथ मजदूरी करने जा रहा था। रास्त में हादसा हो गया। हादसे के बाद घर में मातम छा गया। राजकुमार अपने माता पिता की इकलौती औलाद था। तेज रफ्तार कार ने गलत साइड से मारी टक्कर मृतक राज कुमार के पिता संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वे गांव रूमी के निवासी हैं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते हैं। राज कुमार उनका इकलौता बेटा था। सुबह बेटे के साथ गांव के चमकौर सिंह के सड़क किनारे पैदल चल रहे थे। राज कुमार आगे चल रहा था। इसी दौरान जगराओं की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने लापरवाही से गलत साइड से आते हुए राज कुमार को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों को सौंप दिया। थाना सदर के एएसआई आत्मा सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *