मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। SSP कार्यालय ने रिक्त पदों को भरने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। सकरा थाने को नए थानाध्यक्ष मिले हैं, वहीं नवगठित कच्ची पक्की ओपी में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, जिला सूचना इकाई (DIU) में तैनात पुलिस निरीक्षक कमलेश कुमार को सकरा थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सकरा थाने में थानाध्यक्ष का पद प्रशिक्षण के बाद पुलिस उपाधीक्षक (परिवीक्षाधीन) की विदाई के बाद रिक्त हो गया था। कमलेश कुमार इससे पहले मद्य निषेध एवं स्वापक पदार्थ आसूचना इकाई, मुजफ्फरपुर में प्रभारी पुलिस निरीक्षक के तौर पर कार्यरत थे। नीरव को ओपी प्रभारी बनाया गया SSP ने हाल ही में गठित कच्ची पक्की ओपी के बेहतर संचालन के लिए अधिकारियों की एक पूरी टीम तैनात की है। मोतीपुर थाना की अनुसंधान इकाई में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक कुमार नीरव को ओपी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सदर थाना से पुलिस अवर निरीक्षक देवानंद कुमार को इस नई चौकी का अपर ओपी प्रभारी नियुक्त किया गया है। अनुसंधान कार्य को गति देने के लिए मनियारी थाना से पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार और सदर थाना से पुलिस सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार का तबादला भी कच्ची पक्की ओपी की अनुसंधान इकाई में किया गया है। SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने सभी पुलिसकर्मियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए हमेशा तैयार रहने का निर्देश दिया है। मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। SSP कार्यालय ने रिक्त पदों को भरने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। सकरा थाने को नए थानाध्यक्ष मिले हैं, वहीं नवगठित कच्ची पक्की ओपी में भी नई नियुक्तियां की गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, जिला सूचना इकाई (DIU) में तैनात पुलिस निरीक्षक कमलेश कुमार को सकरा थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सकरा थाने में थानाध्यक्ष का पद प्रशिक्षण के बाद पुलिस उपाधीक्षक (परिवीक्षाधीन) की विदाई के बाद रिक्त हो गया था। कमलेश कुमार इससे पहले मद्य निषेध एवं स्वापक पदार्थ आसूचना इकाई, मुजफ्फरपुर में प्रभारी पुलिस निरीक्षक के तौर पर कार्यरत थे। नीरव को ओपी प्रभारी बनाया गया SSP ने हाल ही में गठित कच्ची पक्की ओपी के बेहतर संचालन के लिए अधिकारियों की एक पूरी टीम तैनात की है। मोतीपुर थाना की अनुसंधान इकाई में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक कुमार नीरव को ओपी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा सदर थाना से पुलिस अवर निरीक्षक देवानंद कुमार को इस नई चौकी का अपर ओपी प्रभारी नियुक्त किया गया है। अनुसंधान कार्य को गति देने के लिए मनियारी थाना से पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार और सदर थाना से पुलिस सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार का तबादला भी कच्ची पक्की ओपी की अनुसंधान इकाई में किया गया है। SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने सभी पुलिसकर्मियों को बेहतर पुलिसिंग के लिए हमेशा तैयार रहने का निर्देश दिया है।


